जेईई मेन 2025: पेपर-वाइज एग्जाम डेट्स जारी, जनवरी और अप्रैल में होगी परीक्षा

Published : Jan 02, 2025, 12:04 PM IST
JEE Main 2025 session 1 registration starts

सार

JEE Main 2025 की परीक्षा जनवरी और अप्रैल में दो सत्रों में आयोजित होगी। NTA ने परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। तैयारी शुरू करें और jeemain.nta.nic.in पर पूरी जानकारी देखें।

JEE Main 2025 Exam Dates: अगर आप इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए जेईई मेन 2025 एक बड़ा मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) के लिए पेपर-वाइज एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। इस बार परीक्षा जनवरी और अप्रैल में दो सत्रों में आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने आवेदन और परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी सभी जानकारी jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

क्यों आयोजित होती है जेईई मेन परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा देशभर के प्रमुख तकनीकी संस्थानों, जैसे एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले के लिए होती है। परीक्षा का पेपर 1 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कोर्स के लिए है, जबकि पेपर 2 बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) और बैचलर ऑफ प्लानिंग (BPlanning) के लिए आयोजित किया जाता है। आगे पढ़ें परीक्षा से जुड़े इंपोर्टेंट डेट्स, एडमिट कार्ड समेत पूरी डिटेल।

पेपर-1 और पेपर-2 की एग्जाम डेट्स

  • पेपर 1 (BE/BTech): 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित होगा।
  • पेपर 2 (BArch और BPlanning): 30 जनवरी 2025 को होगा।

पेपर-1 और पेपर-2 का महत्व

  • पेपर 1: बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कोर्स में दाखिले के लिए है।
  • पेपर 2:
  • पेपर 2A: बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch)।
  • पेपर 2B: बैचलर ऑफ प्लानिंग (BPlanning)।

दो सत्रों में आयोजित होगी जेईई मेन 2025 परीक्षा

  • सत्र 1: जनवरी में।
  • सत्र 2: अप्रैल में।
  • यदि कोई उम्मीदवार दोनों सत्रों में परीक्षा देता है, तो बेहतर स्कोर को ऑल इंडिया रैंक (AIR) के लिए माना जाएगा।

जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी होंगे?

  • जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी होंगे। हालांकि इस संबंध में अबतक कोई लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट उपलध नहीं है।
  • एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, यह जानकारी इसमें मिलेगी।
  • एडमिट कार्ड: इसमें परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय और दिशानिर्देश होंगे।

जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड/एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें और एडमिट कार्ड/सिटी स्लिप डाउनलोड करें।

जेईई मेन 2025 में सफलता के टिप्स, स्ट्रेटजी

जेईई मेन 2025 की तैयारी करते समय स्मार्ट प्लानिंग और कंसिस्टेंसी जरूरी है। एक मजबूत टाइम टेबल बनाएं, मॉक टेस्ट दें और पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें। ये आपको परीक्षा पैटर्न को समझने, टाइम पर एग्जाम खत्म करने की प्रैक्टिस में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें

ग्रेजुएट्स के लिए टॉप 10 सरकारी नौकरियां, जिसमें मिलती है शानदार सैलरी

IQ Test: 7 माइंड-बेंडिंग सवाल, क्या आप दे सकते हैं सही जवाब?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?