
JEE Mains 2025 Session 2: अगर आप JEE Main 2025 के दूसरे सेशन में शामिल हो रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने आज, 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक इस परीक्षा का आयोजन किया है। B.E/B.Tech के पेपर 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को होंगे, जबकि B.Arch/B.Planning का पेपर 9 अप्रैल को होगा। आगे जानिए एग्जाम सेंटर और एग्जाम हॉल से जुड़े जरूरी इंस्ट्रक्शन्स जिसका पालन करना है कैंडिडेट के लिए जरूरी है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा पूरी कर सकें।
JEE Main 2025 session 2 admit card download link
NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने परीक्षा के पहले तीन दिनों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन्हें आप jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) लाना एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है।
समय पर पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
अपनी सीट पर बैठें: तय की गई सीट पर ही बैठें, अन्यथा परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
सही पेपर की जांच करें: कंप्यूटर स्क्रीन पर जो क्वेश्चन पेपर खुला है, वह वही है या नहीं, यह जरूर चेक करें। कोई गलती हो तो तुरंत इनविजिलेटर को सूचित करें।
तकनीकी या स्वास्थ्य समस्या हो तो मदद लें: अगर कोई तकनीकी दिक्कत, तबीयत खराब होने या किसी भी तरह की सहायता की जरूरत हो तो सेंटर सुपरिटेंडेंट या इनविजिलेटर से संपर्क करें।
JEE Main 2025 कैंडिडेट इन बातों का ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में ये चीजें ले जाना सख्त मना है-
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi