जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, Direct Link से करें अप्लाई, चेक करें डिटेल

Published : Feb 03, 2024, 10:20 AM ISTUpdated : Feb 03, 2024, 10:23 AM IST
jee mains 2024 exam session 2 registration

सार

जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2 का रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.ac.in पर शुरू हो चुका है। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। 

JEE Mains 2024 Exam Session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 2 फरवरी, 2024 को जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2024 तक है। आवेदन शुल्क भरने की लास्ट डेट 2 मार्च, 2024 तक है।

ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया

ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है, जिन उम्मीदवारों ने जेईई (मुख्य) - 2024 सत्र 1 के लिए आवेदन किया है और परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है और जेईई (मुख्य) - 2024 सत्र 2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अपने पिछले आवेदन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना आवश्यक है, जैसा कि सत्र 1 में दिया गया है।

JEE Mains 2024 Exam Session 2 Direct link to apply

जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2: रजिस्ट्रेशन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

भारत में केंद्रों के लिए पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹1000/- और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए ₹800 है। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹900 है और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 है, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी पुरुष और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भारत में केंद्रों के लिए ₹500/- है।

एग्जाम 1 अप्रैल से

सिटी इंफॉर्मेशन स्लिपमार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक उपलब्ध होगी और एडमिट कार्ड परीक्षा की वास्तविक तिथि से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम 25 अप्रैल, 2024 को घोषित किया जाएगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

आरपीएससी 216 प्रोग्रामर पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, उम्र सीमा 40 साल, जानें पात्रता, फीस डिटेल्स

अरबपति CEO की पत्नी, IAS की बेटी अनुपमा नडेला कौन है, ऐसी है लाइफ

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर