आरपीएससी 216 प्रोग्रामर पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, उम्र सीमा 40 साल, जानें पात्रता, फीस डिटेल्स

Published : Feb 02, 2024, 05:27 PM ISTUpdated : Feb 02, 2024, 05:47 PM IST
RPSC Recruitment 2024

सार

आरपीएससी ने प्रोग्रामर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन करें।

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी ने प्रोग्रामर पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 2 फरवरी से शुरू हुई है और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 1 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरपीएससी भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान में माध्यम से 216 प्रोग्रामर रिक्तियों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।

आरपीएससी भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरपीएससी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है, जबकि अनारक्षित/ओबीसी श्रेणी के लिए ₹600 है।

आरपीएससी भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताओं में से एक होनी चाहिए-

भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.ई./ बी.टेक/ एम.एससी या एम.सी.ए. या के रूप में मान्यता प्राप्त योग्यता सरकार द्वारा उसके समकक्ष या एम.टेक डिग्री या भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से एमबीए या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता।

RPSC Recruitment 2024 Direct link to apply

आरपीएससी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एसओएस पोर्टल पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें और सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें

JEE Mains Exam 2024 Session 2 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें आवेदन का तरीका समेत जरूरी डिटेल्स

अरबपति CEO की पत्नी, IAS की बेटी अनुपमा नडेला कौन है, ऐसी है लाइफ

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर