JEE Mains Exam 2024 Session 2 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें आवेदन का तरीका समेत जरूरी डिटेल्स

Published : Feb 02, 2024, 04:57 PM IST
JEE Mains Exam 2024 Session 2 Registration

सार

जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन आज, 2 फरवरी 2024 से शुरू है। आवेदन करने का स्टेप-बाइ-स्टेप आसान तरीका नीचे चेक कर लें।

JEE Mains Exam 2024 Session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए आज, 2 फरवरी, 2024 को जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च

जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च, 2024 तक है। आवेदन शुल्क भरने की लास्ट डेट 2 मार्च, 2024 तक है। सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक उपलब्ध होगी और एडमिट कार्ड परीक्षा की वास्तविक तिथि से पहले 3 दिनों तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम 25 अप्रैल, 2024 को घोषित किया जाएगा।

जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सेशन 2: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सेशन 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इन कैंडिडेट्स को सेशन 2 के आवेदन करने की जरूरत नहीं

जिन अभ्यर्थियों ने दोनों सत्रों के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब सत्र 2 के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार सत्र 2 के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उम्मीदवार 2 फरवरी से लॉग इन करके सत्र 2 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकता है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

GATE 2024 एग्जाम कल से, एडमिट कार्ड Link और एग्जाम डे इंपोर्टेंट गाइडलाइन चहां चेक करें

अरबपति CEO की पत्नी, IAS की बेटी अनुपमा नडेला कौन है, ऐसी है लाइफ

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर