GATE 2024 एग्जाम आज से, एडमिट कार्ड Link और एग्जाम डे इंपोर्टेंट गाइडलाइन चहां चेक करें

Published : Feb 02, 2024, 04:23 PM ISTUpdated : Feb 03, 2024, 10:06 AM IST
GATE 2024

सार

GATE 2024 एग्जाम आज, 3 फरवरी, 2024 से शुरू हो रही है। एडमिट कार्ड और एग्जाम डे इंपोर्टेंट गाइडलाइन यहां चेक करें।

GATE 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु की ओर से आयोजित GATE 2024 एग्जाम 3 फरवरी 2024 से शुरू है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। GATE 2024 केवल भारत के 200 से अधिक शहरों/कस्बों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

GATE 2024 दो शिफ्ट में परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। GATE 2024 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे एडमिट कार्ड लिंक और एग्जाम डे गाइडलाइन समेत डिटेल नीचे चेक कर सकते हैं।

GATE 2024 Exam: एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 4 जनवरी, 2024 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आईआईएससी गेट की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.ac.in के माध्यम से हॉल टिकट या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2024 admit card download direct link here

GATE 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • IISc GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध GATE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

gate 2024 आसंर की, रिजल्ट कब?

gate 2024 आंसर की 21 फरवरी, 2024 को उपलब्ध होगी और चैलेंज करने की लास्ट डे 25 फरवरी, 2024 तक है। रिजल्ट 16 मार्च, 2024 को घोषित किए जाएंगे। स्कोरकार्ड 23 मार्च, 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार IISc GATE की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

GATE 2024 एग्जाम डे इंपोर्टेंट गाइडलाइन

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 40 मिनट पहले अपने अलॉट किये गये सीट पर बैठने की अनुमति दी जाएगी।
  • उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले लॉगिन करके निर्देश पढ़ना शुरू कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के दौरान निर्दिष्ट वैध मूल फोटो पहचान डॉक्यूमेंट के साथ वेरिफिकेशन के लिए ए4 पेपर पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी एग्जाम में लानी होगी।
  • GATE 2024 के सभी टेस्ट पेपर तीन घंटे की अवधि के होंगे (उम्मीदवारों compensatory time का लाभ उठाने के मामले में चार घंटे), जिसमें कुल 100 अंकों के लिए 65 प्रश्न होंगे।
  • रफ वर्क के लिए उम्मीदवारों को एक स्क्रिबल पैड प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसका उपयोग करने से पहले स्क्रिबल पैड पर अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा। एक उम्मीदवार किसी भी समय केवल एक स्क्रिबल पैड रख सकता है। दूसरा स्क्रिबल पैड लेने से पहले पहला स्क्रिबल पैड निरीक्षक को वापस करना होगा।
  • परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक/संचार उपकरण, वॉलेट, किताबें, कागजात, लूज शीट, डेटा या हैंडबुक, टेबल, पेन/पेंसिल बॉक्स/पाउच, एनालॉग/डिजिटल/स्मार्ट घड़ियां सख्त वर्जित हैं।

ये भी पढ़ें

अरबपति CEO की पत्नी, IAS की बेटी अनुपमा नडेला कौन है, ऐसी है लाइफ

झारखंड के नये सीएम चंपई सोरेन कितने पढ़े-लिखे हैं, पॉलिटिकल करियर

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

SSC CGL Tier 1 Result 2025 जारी, जानिए कैसे चेक करें स्कोर और कटऑफ
ICAI CA जनवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, देखें ऑफिशियल वेबसाइट लिंक