
JEE Mains 2025 Session 2 Result Topper List and Cutoff: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी छात्र अप्रैल में हुए JEE Main परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना Application Number और Password डालकर लॉगिन करना होगा। नीचे देखें रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने का तरीका। टॉपर्स लिस्ट और कैंटेगरी वाइज कटऑफ डिटेल्स।
JEE Mains 2025 Session 2 Result Direct Link To Check
JEE Mains Session 2 Result 2025 Direct Link to check Final Answer Key
NTA ने JEE Mains 2025 का फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है जिसमें 2 सवालों को हटा दिया गया है। NTA की पॉलिसी के अनुसार, जिन सवालों को हटाया जाता है, उनके पूरे अंक सभी छात्रों को दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने वो सवाल अटेम्प्ट किया हो या नहीं। बता दें कि JEE Mains सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक देशभर के 531 सेंटर्स और 15 विदेशी शहरों में आयोजित की गई थी। सेशन 2 के लिए कुल 10,61,840 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 9,92,350 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
इस बार कुल 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। सबसे ज्यादा टॉपर्स राजस्थान (7 छात्र) से हैं। 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों के नाम हैं-
| कैटेगरी | कट-ऑफ मार्क्स |
| UR (जनरल) | 93.1023262 |
| EWS | 80.3830119 |
| OBC | 79.4313582 |
| SC | 61.1526933 |
| ST | 47.9026465 |
| PwBD | 0.0079349 |
NTA ने फिलहाल सिर्फ B.E./B.Tech (Paper 1) का रिजल्ट जारी किया है। B.Arch और B.Planning (Paper 2) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।