JEE Main 2025 Topper Story: 100 परसेंटाइल पाने वाले टॉपर विशद जैन ने बताया, कैसे मॉक टेस्ट से मिली बड़ी सफलता

Published : Feb 12, 2025, 10:08 AM ISTUpdated : Feb 12, 2025, 10:10 AM IST
JEE Mains 2025 Topper Vishad Jain Success Story

सार

JEE Mains 2025 Topper Vishad Jain Success Story: जेईई मेन 2025 में 100 परसेंटाइल लाने वाले महाराष्ट्र के विशद जैन ने अपने स्टडी स्ट्रेटजी और रूटीन के बारे में अहम बातें शेयर की। जानिए टॉपर्स सक्सेस टिप्स।

JEE Mains 2025 Topper Vishad Jain Success Story: जेईई मेन 2025 सेशन 1 के नतीजों में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले 14 टापर्स में महाराष्ट्र के कांदिवली निवासी विशद जैन भी हैं, जो अपनी सफलता से बेहद खुश हैं। रिजल्ट के बाद उन्होंने अपनी सफलता का राज शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए दो सालों तक लगातार मेहनत की। जेईई मेन टॉपर विशान जैने के अनुसार वह IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

जेईई मेन की सफलता में मॉक टेस्ट की बड़ी अहमियत

विशद जैन ने नारायणा स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह जेईई मेन एग्जाम प्रिपरेशन के लिए मॉक टेस्ट की अहमियत पर जोर देते हैं। उन्होंने बताया कि वह जितने भी मॉक टेस्ट सॉल्व कर सकते थे किए। इससे उन्हें परीक्षा में पेपर को सही तरीके से हल करने की रणनीति समझ में आई।

NCERT किताबों पर किया भरोसा

विशद जैन ने बताया कि उन्होंने केमिस्ट्री के लिए खासतौर पर NCERT की किताबों पर भरोसा किया, जिससे उनकी बेसिक समझ मजबूत हुई और परीक्षा में सवालों को हल करने में आसानी हुई।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में शादी से पहले जानिए पूनम और अवनीश की प्यार भरी कहानी

ऐसा था जेईई मेन टॉपर विशद जैन का पढ़ाई का शेड्यूल

विशद जैन के अनुसार स्कूल के बाद, जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलता था, वह हर रोज 3 से 4 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। रेगुलर प्रैक्टिस और मजबूत रणनीति से उन्होंने यह सफलता हासिल की।

टॉपर विशद जैन जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा में भी होंगे शामिल

विशद जैन JEE Main 2025 के सेशन-2 परीक्षा में भी शामिल होंगे, जो 1 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। उन्होंने जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि मॉक टेस्ट ज्यादा से ज्यादा हल करें। NCERT किताबों को पूरी तरह कवर करें। और रोजाना नियमित सेल्फ स्टडी जरूर करें। अगर आप भी JEE में सफलता पाना चाहते हैं, तो विशद जैन की इस स्ट्रेटजी को अपना कर सफलता हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- JEE Main 2025 रिजल्ट जारी: 14 छात्रों को 100 NTA स्कोर, देखें टॉपर्स लिस्ट और पूरी डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर