JEE Mains 2026 में क्या ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर मिलेगा? जानिए एनटीए का जवाब

Published : Nov 03, 2025, 06:27 PM IST
jee mains 2026 calculator allowed or not

सार

NTA ने JEE Mains 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने साफ किया है कि परीक्षा में कैलकुलेटर इस्तेमाल किया जा सकेगा या नहीं। जानें पूरी डिटेल, जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट और एग्जाम शेड्यूल।

JEE Main Calculator Use: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2026 परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल को लेकर एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने साफ कर दिया है कि जेईई मेन 2026 में किसी भी तरह का कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, NTA की इंफॉर्मेशन बुलेटिन में एक गलती के चलते छात्रों के बीच भ्रम फैल गया था, जिसमें 'ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर' का जिक्र किया गया था। अब NTA ने इस पर आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

जेईई मेन 2026 में ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर को लेकर NTA ने क्या कहा?

NTA ने बताया कि इंफॉर्मेशन बुलेटिन के Appendix-VIII में ऑनस्क्रीन स्टैंडर्ड कैलकुलेटर का जिक्र किया गया था, लेकिन यह फीचर जेईई मेन परीक्षा पर लागू नहीं होता। यह केवल उस प्लेटफॉर्म का हिस्सा है, जिस पर अन्य कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। एजेंसी ने आगे कहा कि JEE Mains 2026 में किसी भी रूप में कैलकुलेटर का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। NTA ने इस गलती को टाइपिंग एरर (टाइपोग्राफिक एरर) बताया है और छात्रों से हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है। साथ ही उम्मीदवारों से अपील की है कि वे संशोधित इंफॉर्मेशन बुलेटिन यानी Revised Information Bulletin को NTA की वेबसाइट से डाउनलोड करें।

JEE Mains 2026 में कैलकुलेटर नहीं चलेगा

सीधे शब्दों में कहें तो, अगर आप JEE Main 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको परीक्षा में सवाल हल करने के लिए अपने दिमाग और मैथ्स सकिल पर भरोसा रखना होगा। चाहे वह ऑनस्क्रीन कैलकुलेटर हो या फिजिकल कैलकुलेटर, दोनों की अनुमति नहीं होगी।

JEE Mains 2026 Calculator Use NTA Official Notification Here 

JEE Mains 2026 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन जारी

  • जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है।
  • उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NTA JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2026 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन शुरू: जानिए फीस, कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

कब होंगे JEE Mains एग्जाम?

एग्जाम सिटी डिटेल्स जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में जारी होंगी। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगी।

एनटीए ने दी छात्रों को सलाह

NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और बुलेटिन पर भरोसा करें। किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या अनऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी पर निर्भर न रहें।

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 2 अप्रैल में, रजिस्ट्रेशन जनवरी से, जानिए दो बार क्यों होता है जेईई मेन एग्जाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर