JEECUP राउंड 8 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, Direct Link, डिटेल यहां चेक करें

Published : Oct 27, 2023, 01:59 PM IST
JEECUP Round 8 allotment result 2023 out

सार

JEECUP Round 8 allotment result 2023 out: जेईईसीयूपी ने यूपीजेईई राउंड 8 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

JEECUP Round 8 allotment result 2023 out: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने यूपीजेईई काउंसलिंग के आठवें राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार फार्मेसी कोर्स को छोड़कर पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग में डिप्लोमा) में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे और इस राउंड में भाग लिया था, वे jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

सीट एक्सेप्टेंस फीस 28 अक्टूबर तक

काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को अपनी सीटें फ्रीज करनी होंगी और 27 से 28 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) के बीच अपनी सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी। इस दौरान उन्हें जिला सहायता केंद्रों पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

रिपोर्टिंग 30 अक्टूबर तक

जो उम्मीदवार ऊपर बताए गए प्रोग्राम के अनुसार अपनी सीट जमा कर लेते हैं, उन्हें 29 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक शेष शुल्क जमा करना होगा। आवंटित पॉलिटेक्निक में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। एडमिटेड सीट को विड्रॉल करने का शेड्यूल 31 अक्टूबर-1 नवंबर है। इस बैच की कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू होंगी।

JEECUP Round 8 allotment result 2023 direct link

यूपीजेईई राउंड 8 अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • "कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड (फार्मेसी को छोड़कर)" टैब के तहत दिए गए राउंड 8 अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक खोलें।
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अपना परिणाम चेक करें।

ये भी पढ़ें

चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा ? सूतक समेत पूरी डिटेल

9-5 जॉब से परेशान महिला का वीडियो वायरल, कही ये बात... देखें

IIT-ISM Dhanbad में प्रोफेसर पोस्ट के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, योग्यता, डायरेक्ट लिंक

डिजिटल मार्केटिंग में ऐसे शुरू करें करियर, जॉब ऑप्शन, सैलरी चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें