Education

चंद्र ग्रहण आज कितने बजे शुरू होगा, कब खत्म? पढ़ें डिटेल

Image credits: social media

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है (Lunar Eclipse October 2023 Date)

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा की रात लग रहा है। 28 अक्टूबर की रात लगने वाला यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण कितने बजे शुरू होगा, कब समाप्त होगा

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से शुरू होगा और देर रात  2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा।

Image credits: social media

भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं

28 अक्टूबर 2023, शरद पूर्णिमा, शनिवार को लगने जा रहा आंशिक चंद्र ग्रहण विशेष है। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नी, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे और

Image credits: social media

भारत में चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून, रांची और पटना समेत भारत के अन्य हिस्सों में दिखेगा।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण दुनिया भर में कहां-कहां दिखेगा

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक,अंटार्कटिका में दिखेगा।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण कब, कैसे लगता है

सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण 3 तरह का होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण, पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण।

Image credits: social media

आंशिक चंद्र ग्रहण क्या है

आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है।

Image credits: social media

28 अक्टूबर चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे लगेगा

28-29 अक्टूबर के खंडग्रास चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा। यह धार्मिक मान्यता है। साइंस इसे नहीं मानता।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण में सूतक क्या होता है, नियम

धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल ऐसा समय है जब पृथ्वी पर प्रकृति संवेदनशील स्थिति में होती है। इसे अशुभ माना जाता है। इस समय शुभ कार्य नहीं किये जाते। पूजा करना वर्जित होता है।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण का चरम काल

चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल, मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर। चरम काल रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा।

Image credits: social media

सूतक और ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

पके हुए भोजन को सूतक या ग्रहण समाप्त होने के बाद भी नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान भी खाना-पीना वर्जित होता है। यह धार्मिक नियम हैं। साइंस ऐसा कुछ नहीं मानता।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए

धार्मिक रूप से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। उन्हें ग्रहण में बाहर नहीं निकलना चाहिए, नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करें। इसके बाद पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव करें। पूजा स्थल की सफाई कर दीप जलाएं।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करना शुभ माना गया है। इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। चंद्र ग्रहण के बाद चावल, दूध, शक्कर, चांदी की वस्तुएं दान कर सकते हैं। 

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण ऑनलाइन लाइव कैसे देखें

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण आप NASA के यूट्यूब चैनल पर इसके अलावा Timeanddate.com पर इसे लाइव देख सकते हैं। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट और यूट्यूब चैनल दोनों पर होगी।

Image credits: social media