
Jharkhand Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही 44,750 शिक्षक पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। लंबे समय से राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी चल रही थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब सरकार इस स्थिति को सुधारने के लिए बड़े स्तर पर टीचर्स की भर्ती करने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने खुद इस बहाली को लेकर जानकारी दी है। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए की जाएंगी। इसके अलावा, 10,000 जनजातीय भाषा शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और 26 सहायक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।
राज्य सरकार और JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) इस भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पिछली शिक्षकों की बहाली की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा।
राज्य के हजारों स्कूलों में लंबे समय से शिक्षक नहीं हैं। कई स्कूलों में केवल एक या दो शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा है। इस बहाली से लाखों छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। हजारों शिक्षित बेरोजगारों को स्थायी सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।
चयनित उम्मीदवारों को झारखंड सरकार के नियमानुसार वेतन मिलेगा। PGT पदों के लिए प्रारंभिक सैलरी ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 तक हो सकती है। अन्य भत्तों के साथ कुल सैलरी ₹40,000 से ₹60,000 मासिक हो सकती है (पद के अनुसार)। झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
इतने बड़े स्तर पर बहाली लंबे समय बाद होने जा रही है। अगर आप इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए। JSSC या राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगी।