जेपीएससी सहायक वन संरक्षक पदों के लिए 29 जुलाई से करें आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी

Published : Jul 26, 2024, 01:37 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 01:48 PM IST
JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024

सार

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024: सहायक वन संरक्षक पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट 29 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से 29 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अगस्त शाम 5 बजे तक है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 78 सहायक वन संरक्षक पदों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट की बहाली की जायेगी।

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024 official notification here

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024: उम्र सीमा

आयु सीमा: 1 अगस्त 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियम के अनुसार छूट दी गई है।

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट के पास एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एनिमल हसबेंडरी और वेटरनरी साइंस, फॉरेस्ट्री, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेस्टिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स, जूलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस या संबंधित विषयों में से कम से कम एक विषय के साथ ग्रेजुएशन या ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, केमिकल में सब्जेक्ट या इंजीनियरिंग की डिग्री हो।।

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024: सैलरी

  • वेतनमान- PB-II-9300-34800, पेय ग्रेड- 5400, लेवल- 9
  • नौकरी- परमानेंट
  • जॉब ग्रुप- गजटेड
  • प्रोबेशन पीरिएड- 2 साल

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024: आवेदन शुल्क

  • जेनरल, ईबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क- 600 रुपये
  • एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क- 150 रुपये लागू है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

JPSC Assistant Conservator of Forest recruitment 2024:प्रीलिम्स एग्जाम

जेपीएससी सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा 18 अगस्त (दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक) आयोजित की जायेगी। हालांकि परीक्षा की यह डेट अभी टेंटेटिव है। प्रीलिम्स एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप जेनरल नॉलेज क्वेश्चन पूछे जायेंगे। 150 मार्क्स के लिए 2 घंटे की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट को मेंस परीक्षा देनी होगी। फिर इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा।

ये भी पढ़ें

JPSC फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए 170 वैकेंसी, उम्र- 35 साल, सैलरी शानदार

UP Police Constable भर्ती परीक्षा की नई डेट आई, 60244 पदों के लिए अगस्त में Exam

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर