JSSC CGL 2024 एडमिट कार्ड jssc.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक यहां देखें

Published : Sep 17, 2024, 04:28 PM ISTUpdated : Sep 17, 2024, 04:31 PM IST
jssc cgl admit card 2024 how to download at jssc nic in

सार

JSSC CGL 2024 Admit Card: JSSC CGL 2024 के एडमिट कार्ड आज से ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड कैसे, कहां से डाउनलोड करें, पूरी डिटेल आगे पढ़ें।

JSSC CGL 2024 Admit Card: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) आज, 17 सितंबर को झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल कॉम्बाइनड कम्पेटिटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर रहा है। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए JSSC की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं। परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को होगी। कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक मान्य फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Important Links" या "Latest Updates" सेक्शन में जाएं। यहां JGGLCCE 2023 के एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पासवर्ड भरने के लिए कहा जाएगा।
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही ढंग से भरें।
  • अपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • अब अपना एडमिट कार्ड अच्छी तरह से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

JSSC CGL 2024: एग्जाम डेट्स और शेड्यूल

एग्जाम डेट्स: परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

एग्जाम शिफ्ट्स: परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनके निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

एग्जाम की टाइमिंग: शिफ्ट्स का समय आपने एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा।

JSSC CGL 2024: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • हिंदी/अंग्रेजी भाषा (Hindi/English Language)
  • एक क्षेत्रीय/चयनित भाषा (Regional/Selected Language)

JSSC CGL 2024: इंपोर्टेंट गाइडलाइन

  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक मान्य फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) लाना अनिवार्य है।
  • यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो JSSC की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
  • एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचने का प्रयास करें ताकि आप बिना किसी स्ट्रेस या परेशानी के परीक्षा दे सकें।

JSSC CGL 2024: एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स

परीक्षा की तैयारी: परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से समझें। पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर और मॉडल टेस्ट पेपर्स से भी तैयारी करें।

ये भी पढ़ें

आतिशी मार्लेना: एक टीचर बनेगी दिल्ली की CM, ऑक्सफोर्ड से हैं डबल MA

हिंदी में MBBS: किस राज्य ने सबसे पहले की शुरुआत, अब कौन-कौन शामिल?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है