जेएसएससी लेडी सुपरवाइजर एग्जाम के लिए jssc.nic.in पर करें आवेदन, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

Published : Sep 27, 2023, 10:23 AM IST
JSSC Lady Supervisor exam 2023

सार

JSSC Lady Supervisor exam 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Lady Supervisor exam 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा (JLSCE) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक है।

31 अक्टूबर से कर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एक्टिव रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से महिला पर्यवेक्षकों (Lady Supervisor) के कुल 448 पोस्ट पर बहाली की जायेगी।

JSSC Lady Supervisor Exam 2023 Direct Link To Apply

JSSC Lady Supervisor Exam 2023: आवेदन शुल्क, आयु सीमा

आवेदन शुल्क 100 है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

JSSC Lady Supervisor Exam 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “JLSCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
  • अधिक जानकारी के लिए यहां नोटिफिकेशन देखें।

ये भी पढ़ें

Dadasaheb Phalke Award: क्या है दादा साहेब फाल्के अवार्ड, किसे और क्यों दिया जाता है ? इंपोर्टेंट फैक्ट्स

बीपीएससी 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1675 उत्तीर्ण, डायरेक्ट लिंक

Rajasthan BSTC Result 2023 Live: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना, लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

JEE Main Result 2026 Out: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
CBSE Board Exams 2026: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए एग्जाम डे का पूरा बेल शेड्यूल