LIC AAO Admit Card 2025 कब जारी होगा, कैसे डाउनलोड करें? जानें लेटेस्ट अपडेट और एग्जाम डेट

Published : Sep 10, 2025, 10:11 AM IST
LIC AAO Admit Card 2025

सार

LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट। हॉल टिकट डाउनलोड स्टेप्स, एग्जाम डेट, परीक्षा पैटर्न, वैकेंसी डिटेल और इंपोर्टेंट एग्जाम डे गाइडलाइंस पढ़ें।

LIC AAO Admit Card 2025 Date: एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) 2025 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब आयेगा? यदि आप ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और आपके मन में यह प्रश्न है, तो जान लें लेटेस्ट अपडेट क्या हैं? AAO भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं ले पाएंगे। इसलिए हर कैंडिडेट के लिए यह डॉक्यूमेंट अनिवार्य है। एलआईसी AAO की प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को होनी तय है। आमतौर पर परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। यानी कि आप सितंबर के आखिरी हफ्ते से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

कहां से डाउनलोड करें एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड?

कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड दो जगह से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट- licindia.in
  • आईबीपीएस की वेबसाइट- ibpsonline.ibps.in

LIC AAO Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले LIC या IBPS की वेबसाइट पर जाएं।
  • Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां Recruitment of AAO 2025 लिंक चुनें।
  • अब AAO Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड डालें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे सेव कर लें और प्रिंट जरूर निकालें।

LIC AAO Admit Card 2025 Official Website Link

एडमिट कार्ड पर क्या-क्या लिखा होगा?

एडमिट कार्ड में आपकी पूरी डिटेल होगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सब कुछ ध्यान से चेक कर लें। जिसमें-

  • नाम और रोल नंबर
  • फोटो और सिग्नेचर
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता और कोड
  • जन्मतिथि, कैटेगरी और जेंडर
  • परीक्षा की अवधि
  • जरूरी निर्देश
  • अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

परीक्षा के दिन सेंटर पर क्या ले जाना जरूरी है?

एडमिट कार्ड के साथ आपको एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट मान्य रहेगा-

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

LIC AAO 2025: चयन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती प्रक्रिया तीन स्टेज में होगी-

  • प्रिलिम्स एग्जाम- 3 अक्टूबर 2025
  • मेन्स- 8 नवंबर 2025
  • इंटरव्यू
  • प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न- ऑनलाइन टेस्ट- 60 मिनट
  • रीजनिंग एबिलिटी- 35 प्रश्न- 20 मिनट
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड- 35 प्रश्न- 20 मिनट
  • इंग्लिश लैंग्वेज- 30 प्रश्न 20 मिनट

ये भी पढ़ें- BPSC 71वीं प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी: यहां से करें डाउनलोड, एग्जाम डेट और गाइडलाइन

LIC AAO की कितनी वैकेंसी निकली है?

इस बार LIC ने कुल 760 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 350 जनरलिस्ट और 410 स्पेशलिस्ट पोस्ट शामिल हैं। स्पेशलिस्ट कैटेगरी में चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, लीगल, इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट और एक्चुरियल के पद रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें- RRB Group D Exam 2025 डेट जारी: 32,438 वैकेंसी के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा का शेड्यूल यहां देखें

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?