
Chandra Grahan 2025 Live Streaming: आसमान प्रेमियों के लिए 7 सितंबर की रात बेहद खास रहने वाली है। इस दिन साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसे लोग ब्लड मून भी कहते हैं। जब धरती अपनी छाया से चांद को ढक लेती है, तो चांद लाल रंग में चमकने लगता है और यह नजारा वाकई अद्भुत दिखाई देता है। खास बात यह है कि इस खगोलीय घटना को भारत समेत दुनिया के कई देशों में नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। अगर आपके शहर में मौसम खराब रहा और आसमान साफ न हुआ, तो भी आप इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। नीचे देखें-
अगर आप अपने शहर में मौसम की वजह से ग्रहण न देख पाएं, तो चिंता की बात नहीं। आप इसे लाइव देख सकते हैं। इसके लिए कई प्लेटफॉर्म हैं, जिसमें-
भारत के अलावा यह खगोलीय घटना यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई हिस्सों में देखी जा सकेगी। दुनिया के कुछ खास शहरों में चंद्र ग्रहण के टाइम की बात करें, तो-
जब धरती सूरज और चांद के बीच आ जाती है तो सूरज की सीधी रोशनी चांद तक नहीं पहुंच पाती। उस समय धरती का वातावरण लाल रोशनी को मोड़कर चांद तक भेजता है। यही वजह है कि चांद लालिमा लिए हुए नजर आता है और इसे ब्लड मून कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण 2025 कब लगेगा? 7 सितंबर Lunar Eclipse से जुड़े हर सवाल का जवाब पढ़ें
इस बार का ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि यह पेरीजी (Perigee) से सिर्फ 2.7 दिन पहले पड़ रहा है। पेरीजी वह स्थिति होती है जब चांद धरती के सबसे करीब होता है और सामान्य से बड़ा नजर आता है। यानी इस बार का ब्लड मून और भी ज्यादा चमकीला और आकर्षक दिखाई देगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इसे कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने वाला बताया गया है। इस दौरान राहु-केतु की युति से कई लोग इसे अशुभ मानते हैं और प्राकृतिक घटनाओं की संभावना जोड़कर देखते हैं।
ये भी पढ़ें- Blood Moon 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को, डायरेक्ट आंखों से देखें या नहीं?
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi