Maharashtra HSC Result 2025: 96.74% के साथ कोंकण फिर टॉप पर, जानिए किस डिवीजन का कैसा परफॉर्मेंस

Published : May 05, 2025, 01:54 PM ISTUpdated : May 05, 2025, 01:55 PM IST
Maharashtra Board HSC Result 2025 Division Wise

सार

Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल पास प्रतिशत 91.88% रहा, जो पिछले साल से कम है। कोंकण डिवीजन सबसे आगे, लातूर सबसे पीछे है। रिजल्ट mahahsscboard.in पर देखें।

Maharashtra Board HSC Result 2025 Division Wise: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने 12वीं (HSC) के नतीजे आज ऑफिशियली घोषित कर दिए हैं। लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इस साल कुल 14 लाख 27 हजार 85 रेगुलर स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14 लाख 17 हजार 969 परीक्षा में शामिल हुए और 13 लाख 2 हजार 873 ने सफलता हासिल की है। यानी कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 1.49% कम है। रिजल्ट को छात्र mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और DigiLocker की साइट results.digilocker.gov.in पर दोपहर 1 बजे से देख सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए क्या करना होगा?

  • सबसे पहले mahahsscboard.in या hscresult.mkcl.org खोलें।
  • HSC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और मां का नाम डालें।
  • सबमिट करके अपना स्कोर देखें।

Maharashtra Board HSC Result 2025 Direct Link

Maharashtra Board HSC Result 2025 Division Wise: कौन-सा डिवीजन रहा सबसे आगे

जारी Maharashtra Board HSC Result 2025 के अनुसार सबसे अच्छा प्रदर्शन इस बार भी कोंकण डिवीजन ने किया है, जबकि लातूर डिवीजन इस बार भी सबसे पीछे रहा। हालांकि मुंबई डिवीजन ने सुधार दिखा है।

डिवीजनपास प्रतिशत (2025)पास प्रतिशत (2024)फर्क
कोंकण96.74%97.51%-0.77%
कोल्हापुर93.64%94.24%-0.60%
मुंबई   92.93%91.95%+0.98%
छत्रपति संभाजीनगर 92.24%94.08%-1.84%
अमरावती  91.43%93%-1.57%
पुणे 91.32%94.44%-3.12%
नाशिक 91.31%94.71%-3.40%
नागपुर 90.62%92.12%-1.50%
लातूर89.46%92.36%-2.90%

Maharashtra Board HSC Result 2025 प्राइवेट कैंडिडेट्स का रिजल्ट

इस साल 36,133 प्राइवेट छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,697 ने परीक्षा दी। इनमें से 29,892 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 83.73% रहा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। रिजल्ट आज 5 मई 2025 को जारी किया गया है।

Maharashtra Board 12th Result 2025 कहां और कैसे चेक करें?

आप अपना रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

mahahsscboard.in

hscresult.mkcl.org

results.digilocker.gov.in

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर