Maharashtra SSC result 2024 Out: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 95.81% छात्र पास, Direct Link

Published : May 27, 2024, 11:39 AM ISTUpdated : May 27, 2024, 11:51 AM IST
Maharashtra SSC Result 2024

सार

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज, 27 मई, सोमवार को कर दी गई है। MSBSHSE 10वीं रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल करीब 15 लाख से अधिक छात्र कर रहे थे। छात्र अपना स्कोर  mahresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Maharashtra SSC Result 2024: MSBSHSE ने आज, 27 मई, सोमवार को महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी।बता दें कि MSBSHSE 10वीं परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। छात्र अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट mahresults.nic.in पर दोपहर 1 बजे से कर सकते हैं। वेबसाइट पर Maharashtra SSC Result 2024 Link दोहपर 1 बजे एक्टिव होगा। रिजल्ट चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे भी चेक कर सकते हैं। छात्र इस बात का ध्यान रखें की  एसएससी परिणाम 2024 की चेक करने के लिए उन्हें अपने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा रोल नंबर और मां के पहले नाम की जरूरत होगी। ये डिटेल छात्रों को उनके बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड पर मिल जायेगी।

Maharashtra SSC result 2024: Link 1

Maharashtra SSC result 2024: Link 2

Maharashtra SSC result 2024: Link 3

Maharashtra SSC Result 2024 लॉगिन क्रेडेंशियल

सीट नंबर

माता का प्रथम नाम

Maharashtra SSC Result 2024 ऑफिशियल वेबसाइट

mahresult.nic.in

sscresult.mkcl.org

ssc.mahresults.org.in

Maharashtra SSC Result 2024 कैसे चेक करें?

  • एमएएच रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित एसएससी परिणाम देखें।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

महाराष्ट्र एसएससी  2024 पास प्रतिशत 95.81%, लड़कियों का परफॉर्मेंस लड्कों से अच्छा

महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 1560154 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1549326 छात्र उपस्थित हुए और 148441 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 95.81% है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21 प्रतिशत है, जो लड़कों के 94.56 प्रतिशत से 2.65 प्रतिशत अधिक है।

पिछले साल 2023 का रिजल्ट

कुल उपस्थित छात्र: 15,29,096

कुल उत्तीर्ण छात्र: 14,34,893

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.83%

महाराष्ट्र एसएससी 2024: 81,991 छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स

90% से अधिक मार्क्स: 81,991 छात्र

80-85%: 1,28,772 छात्र

75-80%: 1,82,033 छात्र

75% से अधिक: 5,58,021 छात्र

कोंकण डिवीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा नागपुर लिस्ट में सबसे नीचे

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 12वीं कक्षा की तरह, कोंकण डिवीजन में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत – 99.01 प्रतिशत है। दूसरी ओर, नागपुर 94.73 प्रतिशत की उत्तीर्ण दर के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024: 9382 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 में कुल 9382 स्कूलों का 100 प्रतिशत रिजल्ट है। इन स्कूलों के सभी छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस साल एसएससी परीक्षा में 23,288 स्कूलों ने हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें

Maharashtra SSC Result 2024 रोल नंबर से कैसे चेक करें, जानिए

महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 27 मई को, कैसे चेक करें Maharashtra SSC स्कोर

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और