
एजुकेशन डेस्क। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मणिपुर (BOSEM) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। मणिपुर कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में शामिल छात्र HSLC रिजल्ट 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसबार कुल 82.82 फीसदी कैंडिडेट दसवीं क्लास में पास हुए हैं।
16 मार्च से 3 अप्रैल तक थी परीक्षा
मणिपुर HSLC परीक्षा 16 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। प्रदेश भर के विभन्न स्कूलों आवंटित स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दसवीं क्लास का रिजल्ट बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डीटेल्स डालकर रिजल्ट देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Manipur HSLC result 2023 ऐसे चेक करें
मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 में रहेगी ये डीटेल्स
मणिपुर बोर्ड दसवीं के रिजल्ट में रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, स्कूल का नाम, डिवीजन, सब्जेक्ट वाइज एक्सटर्नल मार्क्स, सब्जेक्ट वाइज इंटरनल मार्क्स, टोटल मार्क्स डीटेल में दिया रहेगा।
स्क्रूटनी के लिए कर सकेंगे अप्लाई
मणिपुर दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी कैंडिडेट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं वे कॉपी की रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए स्कूलों से ऑफलाइन एप्लाई कर सकता है। इसके लिए अलग से फीस भुगतान करना होगा।
वर्ष 2022 में मणिपुर में कक्षा 10वीं में 586 अंकों के साथ राहुल लैशराम ने पहली रैंक हासिल की थी। इसके अलावा नोंगमाइथेम धनजीत और तनिष्क तोंगब्रम ने 585 मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके साथ ही मेनका हुइड्रोम और जेसिया ख्वाइरकपम 584 मार्क्स के साथ तीसरे रैंक पर थीं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi