KCET Result 2023: कर्नाटक यूजीसीईटी का रिजल्ट घोषित, बेंगलुरु के विग्नेश ने किया टॉप, कैंडिडेट यहां देखें direct link

Published : Jun 15, 2023, 11:04 AM ISTUpdated : Jun 15, 2023, 11:15 AM IST
kect result

सार

KCET Result 2023: कर्नाटक एजुकेशन अथॉरिटी की ओर से केसीईटी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट्स cetonline.karnataka.gov.in, kea.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक एजुकेशन अथॉरिटी (KEA) की ओर से KCET रिजल्ट लिंक को अधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया है। कैंडिडेट cetonline.karnataka.gov.in, kea.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। 

KCET Result 2023: कैंडिडेट्स को केसीईटी 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। कर्नाटक एजुकेशन अथॉरिटी आज केसीईटी रैंक लिस्ट भी जारी करेगा। केसीईटी रिजल्ट 2023 में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा। काउंसलिंग की डेट की जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर जारी की जाएगी। 

बेंगलुरु के विग्नेश नटराज कुमार ने किया टॉप
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2023) रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बेंगलुरु के विग्नेश नटराज कुमार ने टॉप किया है। विग्नेश को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 97.8 फीसदी मार्क्स हासिल करने पर टॉपर घोषत किया गया है।

ये भी पढ़ें. AP EAMCET Result 2023: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट घोषित, यहां देखें direct link

केसीईटी 2023 रिजल्ट यहां चेक करें

  • कैंडिडेट पहले कर्नाटक यूजीसीईटी 2023 रिजल्ट वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • अब केसीईटी रिजल्ट लिंक 2023 पर जाकर क्लिक करें।
  • दिए गए सेक्शन में सभी जरूरी डीटेल भर दें।  
  • कर्नाटक यूजीसीईटी रिजल्ट 2023 सबमिट करें और डाउनलोड कर लें।
  • कैडिडेट रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।

ये भी पढ़ें. UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी प्रिलिम्स का रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट यहां देखें direct link

kea declared kect 2023 result: केसीईटी 2023 काउंसलिंग के बाद कैंडिडेट्स को रैंक के हिसाब से कॉलेज और कोर्स में एडमीशन के लिए ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। केसीईटी 2023 में शामिल कॉलेजों को सीट अलॉटमेंट केसीईटी मेरिट 2023 के आधार पर करना होगा। 

केसीईटी 2023 में दो लाख से अधिक कैंडिडेट
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 के लिए लगभग 2.26 लाख कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। KEA ने 26 मई को KCET आंसर की 2023 जारी की थी। कैंडिडेट ने 30 मई तक प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज किया था। KCET रिजल्ट 2023 फाइनल आंसर की पर बेस होगा।

kect result 2023 updates: बीटेके प्रोग्राम रीजनल भाषा में
बीटेक कोर्स अब रीजनल लैंगवेज में भी शुरू किए जा रहे हैं। कॉलेजों में कम नामांकन और काफी हद तक सीटें खाली देखी जा रही हैं। कर्नाटक में 3 इंजीनियरिंग कॉलेजों ने कन्नड़ भाषा में बीटेक में हर कॉलेज में 30 सीटों मांग की है। इंजीनियरिंग की अभी आधी सीटें ही भरी हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे