'गंगा आरती से मन शांत- माइंड फोकस' NEET पास करने वाले विभु उपाध्याय ने बताया सफलता का राज? सीएम योगी ने दी बधाई

Published : Jun 14, 2023, 09:40 PM ISTUpdated : Jun 14, 2023, 09:53 PM IST
vibhu upadhyaya

सार

यूपी में बदायूं के कछला घाट पर रोजाना 5 साल से गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय ने नीट एग्जाम पास कर लिया है। विभु को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है। 

Vibhu NEET Exam. बदायूं के रहने वाले विभु उपाध्याय ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है। 720 अंकों में से 622 अंक लाकर विभु ने यूपी का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं। विभु उपाध्याय बदायूं के कछला गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल रहते हैं। उन्होंने परीक्षा पास करने के बाद कहा कि वे मां गंगा की सेवा करना जारी रखेंगे।

 

 

 

विभु उपाध्याय ने कहा- करते रहेंग मां गंगा की सेवा

नीट की परीक्षा पास करने के बाद गंगा आरती करने वाले विभु ने कहा कि वे मां गंगा की सेवा करते रहेंगे। बताया कि साल 2019 से ही वे गंगा आरती कर रहे हैं। इससे काफी शांति मिलती है। विभु बदायूं के गंगा किनारे कछला गांव के रहने वाले हैं और कछला घाट पर ही वे गंगा आरती कर रहे हैं। टॉपर ने कहा कि मुझे इस योग्य बनाने में गंगा मइया की कृपा रही है। गुरूओं की सीख और मां-पिता के आशीर्वाद से वे नीट परीक्षा पास कर पाए हैं।

गंगा आरती से मन शांत और माइंड फोकस

विभु ने बताया कि 2019 में हमने कुछ युवाओं के साथ गंगा आरती शुरू की। इससे मन शांत रहता है कि माइंड फोकस होता है। हमें घाट पर जाकर गंगा आरती करना अच्छा फील कराता है। हम जो कपड़े पहनकर आरती करते हैं, वह हमें संस्कृति से जोड़ता है। इसके बाद पढ़ाई करने में जुट जाता था। विभु ने कहा कि फोकस होकर पढ़ाई करने से ही कामयाबी मिली है।

9वीं क्लास से शुरू की नीट की तैयारी

विभु उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने 9वीं क्लास से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक पढ़ाई फिर दिन में भी 5 घंटे की पढ़ाई करने वाले विभु शाम को गंगा आरती से खुद को तरोताजा रखते थे। बीच में खेलकूद के लिए भी समय निकालते थे। विभु 12वीं पास करने के बाद कोटा मेडिकल कॉलेज में कोचिंग के लिए गए और 7 मई 2023 को नीट की परीक्षा दी और अब वे नीट परीक्षा 2023 पास कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Good News: 8 साल के निचले स्तर पर आई महंगाई, जानें क्यों बढ़ते हैं चीजों के दाम और RBI कैसे इस पर कसता है लगाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद