AP EAMCET Result 2023: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेस एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in से इसे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 (AP EAMCET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

AP EAMCET Result 2023: 76% इंजीनियरिंग और 89% एग्रीकल्चर में पास
आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2023 परीक्षा 15 मई से 19 मई तक आयोजित की गई थी। एपी ईएपीसीईटी 2023 का स्कोर कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। रिजल्ट में कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, फादर का नाम, लोकल एड्रेस, हॉल टिकट नंबर, एजुकेशन स्ट्रीम, रजिस्ट्रेशन नंबर, टोटल मार्क्स, एलेजेबिलिटी क्राइटेरिया आदि डीटेल्स रहेगी। 

ये भी पढ़ें. MHT CET Result 2023: महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट घोषित, यहां देखें direct link

AP EAMCET Result 2023 यहां करें चेक

  • कैंडिडेट पहले ऑफिशियल वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • फिर नए पेज पर EAMCET Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • ओपेन हुए पेज पर कैंडिडेट अपना नाम और अन्य डीटेल्स डालकर सबमिट कर दें। 
  • कैंडिडेट्स का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

AP EAMCET 2023 में तीन लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल 
आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2023 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। इसमें कुल3.38 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इनमें से 2.38 लाख कैंडिडेट्स ने इंजीनियरिंग एंट्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि बाकी 1.05 लाख कैंडिडिट्स ने एग्रीकल्चर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

ये भी पढ़ें. Bihar STET Result 2022: बिहार STET कॉमर्स का रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट यहां से करें डाउनलोड

AP EAMCET 2023 में इंजीनियरिंग टॉपर्स
आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2023 का रिजल्ट जारी किए जाने के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। इंजीनियरिंग एंट्रेंस में छल्ला उमेश वरुण ने टॉप किया है। इसके साथ ही बिकिना अभिनव चौधरी ने दूसरा और नंदीपति साईं दुर्गा रेड्डी ने तीसरे स्थान हासिल किया है।

AP EAMCET 2023 में एग्रीकल्चर टॉपर्स
आंध्र प्रदेश ईएएमसीईटी 2023 में इस बार एग्रीकल्चर एंट्रेंस में बुरुगुपल्ली सत्य राजा जसवंथ ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इसके साथ ही बोरा वरुन चक्रवर्ती ने दूसरी और कोनी राजकुमार ने तीसरी रैंक प्राप्त की है।