
करियर डेस्क. रतन टाटा एक ऐसे महान बिजनेस टाइकून हैं जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। टाटा ग्रुप अब टाटा की अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया में शामिल है ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर रतन टाटा के करोड़ों की कंपनी का अगला लीडर कौन होगा? ऐसे में माया टाटा अब टाटा साम्राज्य को संभालने वाले निकटतम रिश्तेदारों में से एक हैं। 34 वर्षीय माया टाटा हाल ही में टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड सदस्य के रूप में शामिल हुई हैं। माया टाटा और उनके भाई-बहन, लिआ और नेविल को संगठन में उनकी भूमिकाओं के लिए रतन टाटा के द्वारा ही तैयार किया जा रहा है।
कौन हैं माया टाटा ?
माया टाटा नोएल टाटा और आलू मिस्त्री की बेटी हैं। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और आलू मिस्त्री दिवंगत अरबपति पालोनजी मिस्त्री की बेटी और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की बहन हैं।
यूके के बायर्स बिजनेस स्कूल और द यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से की है पढ़ाई
नियोल के तीन बच्चों में माया टाटा सबसे छोटी हैं। Indiatimes.com के अनुसार माया ने यूके के बायर्स बिजनेस स्कूल और द यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पूरी की है।
टाटा ग्रुप में विभिन्न पदों पर काम कर रही हैं माया टाटा
वर्तमान समय में माया टाटा ग्रुप में विभिन्न पदों पर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड से की, जो बंद होने तक टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा कैपिटल का सबसे पुराना निजी इक्विटी फंड था। फिर माया टाटा डिजिटल में शामिल हुईं, जिस कंपनी के लिए एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाले समूह ने 1,000 करोड़ रुपये रखे हैं। वर्तमान में, माया टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के छह बोर्ड सदस्यों में से एक हैं जो कोलकाता स्थित कैंसर अस्पताल का प्रबंधन करता है इसका उद्घाटन 2011 में रतन टाटा ने किया था।
टाटा समूह का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन 20,71,467 करोड़ रुपये
टाटा संस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक लिस्टेड इनवेस्टमेंट का मार्केट वैल्यू 11,20,545.24 करोड़ रुपये के साथ टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें टाटा समूह का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन 20,71,467 करोड़ रुपये बताया गया है।
ये भी पढ़ें
कौन हैं IIT ग्रेजुएट नितिन सलूजा, जो अमेरिका की नौकरी छोड़ बने करोड़पति चाय वाला
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi