CIIL डायरेक्टर भर्ती 2025: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹2.18 लाख तक सैलरी

Published : Mar 04, 2025, 02:38 PM ISTUpdated : Mar 04, 2025, 02:39 PM IST
CIIL Director Recruitment 2025

सार

CIIL Director Recruitment 2025: शिक्षा मंत्रालय, मैसूर स्थित CIIL में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। भारतीय भाषाओं में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर। अप्रैल 2025 तक आवेदन करें। 

Ministry Of Education CIIL Director Recruitment 2025: अगर आप भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं और सरकारी संस्थान में उच्च पद पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है। शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेस (CIIL), मैसूरु में डायरेक्टर पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें भारत सरकार के नियमों के तहत वेतन व अन्य लाभ दिए जाएंगे।

Central Institute Indian Languages डायरेक्टर पद के लिए सैलरी और आयु सीमा

  • पे स्केल: लेवल-14 (₹1,44,200 - ₹2,18,200 प्रतिमाह)
  • अधिकतम आयु सीमा: 58 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि तक)

CIIL Director भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालिफकेशन क्या है?

उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक एजुकेशन क्वालिफिकेशन होनी चाहिए-

1 पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री: किसी भी भारतीय भाषा (जो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है) में डॉक्टरेट डिग्री के साथ निम्नलिखित क्षेत्रों में विशेषज्ञता हो-

  • लिंग्विस्टिक्स (भाषाविज्ञान)
  • एप्लाइड लिंग्विस्टिक्स
  • एंथ्रोपोलॉजिकल लिंग्विस्टिक्स
  • सोशियो लिंग्विस्टिक्स
  • कंप्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स

2 या किसी भारतीय भाषा में डॉक्टरेट डिग्री, जिसके साथ पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर एक पेपर लिंग्विस्टिक्स का हो।

3 या किसी भारतीय भाषा में डॉक्टरेट डिग्री के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लिंग्विस्टिक्स।

CIIL Director Recruitment 2025: एक्सपीरिएंस रिक्वायरमेंट

  • 10 साल का पढ़ाने का अनुभव (पीजी लेवल पर)
  • कम से कम 3 साल का प्रशासनिक अनुभव किसी शैक्षणिक संस्थान में

CIIL Director Recruitment 2025: एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन

  • लिंग्विस्टिक्स या भारतीय भाषाओं में शोध प्रकाशन।
  • कक्षा 12वीं तक एक से अधिक भारतीय भाषाओं का अध्ययन किया हो।
  • संस्कृत या किसी अन्य भारतीय भाषा का ज्ञान, जो मुख्य विषय से अलग हो।

CIIL Director भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी शिक्षा मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। सरकारी क्षेत्र में भाषा विज्ञान के विशेषज्ञों के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। अगर आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर