
PNB SO Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 एक बेहतरीन मौका है। बैंक ने 350 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में क्रेडिट ऑफिसर, इंडस्ट्री ऑफिसर, आईटी मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर आदि पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन सावधानी पूर्वक भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि आवेदन जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। आवेदन सबमिट करने से पहले, 'सेव एंड नेक्स्ट' ऑप्शन का इस्तेमाल कर सभी भरी गई जानकारियों को दोबारा चेक कर लेना चाहिए।
PNB SO भर्ती के लिए सेलेक्शन दो चरणों में होगा-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा: यदि आवश्यक हो तो परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पर्सनल इंटरव्यू: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
बैंक का यह अधिकार सुरक्षित है कि यदि किसी विशेष पद के लिए बहुत अधिक आवेदन आते हैं, तो केवल इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन किया जा सकता है।
पोस्ट वाइज सैलरी इस प्रकार रहेगी-
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi