
RRB ALP CBT 2 Exam Dates Announced: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए दूसरे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2) की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, जेई (JE), डीएमएस (DMS) और सीएमए (CMA) सहित अन्य पदों के लिए होने वाली CBT 2 परीक्षा को रीशेड्यूल किया गया है। आगे देखिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन समेत पूरी डिटेल।
RRB ALP CBT 2 Exam Date and JE 2nd Exam Rescheduled Official Notification Here
ALP भर्ती के तहत शुरुआत में 5,696 पद थे, लेकिन रेलवे जोन से आई अतिरिक्त मांग के चलते इन्हें 18,799 पदों तक बढ़ा दिया गया। वहीं JE भर्ती के तहत कुल 7,951 पदों के लिए परीक्षा हो रही है। इनमें से 17 पद केमिकल सुपरवाइजर, रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर के लिए हैं। 7,934 पद जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के लिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर विजिट करें।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi