
SSC MTS, Havaldar Recruitment Exam 2024 Vacancies Increased: अगर आप SSC MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने इस भर्ती के लिए फाइनल वैकेंसी की संख्या जारी कर दी है। SSC ने एक बार फिर वैकेंसी की संख्या बढा दी है। इसलिए अब कुल 11,518 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
पहले यह भर्ती 4,887 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 6,144 किया गया। इसके बाद हवलदार के 3,439 पद जोड़ने पर कुल संख्या 9,583 हो गई थी। लेकिन अब SSC ने 11,518 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है।
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (Session I & II) के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स इस प्रकार हैं-
SSC MTS और हवलदार भर्ती से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट (ssc.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi