NEET UG 2025: 7 मार्च है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, आवेदन से पहले जरूर जानें ये 7 अहम बातें

Published : Mar 03, 2025, 01:28 PM IST
NEET UG 2025 application deadline

सार

NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मार्च है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया neet.nta.nic.in के माध्यम से पूरी कर लें। आवदेन के दौरान इस बातों का जरूर ध्यान रखें।

NEET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मार्च, रात 11:50 बजे तय की है। हालांकि, उम्मीदवारों को अंतिम समय तक इंतजार न करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके। आवेदन की प्रक्रिया neet.nta.nic.in पर जारी है।

NEET UG 2025 के लिए आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

NEET UG कंफर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड करें: आवेदन शुल्क का कटना, फीस जमा होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा। इसलिए, आवेदन करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसे सुरक्षित रखें।

NEET UG फॉर्म भरने के लिए जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें: आवेदन भरते समय उम्मीदवार को सही नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी।

पहले से देख लें NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म का फॉर्मेट: NTA ने सूचना बुलेटिन में Appendix XV में आवेदन पत्र का प्रारूप दिया है, जिसे पहले देख लेना चाहिए ताकि गलतियों से बचा जा सके।

पहचान पत्र के लिए इन डॉक्युमेंट्स में से एक अनिवार्य: भारतीय नागरिकों के लिए: कक्षा 12 का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी (EPIC नंबर), राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र। विदेशी नागरिकों के लिए: पासपोर्ट नंबर या नागरिकता प्रमाणपत्र। NRI उम्मीदवारों के लिए पासपोर्ट नंबर।

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और उनकी साइज

  • फोटो (10kb-200kb, JPG/JPEG)
  • सिग्नेचर (10kb-50kb, JPG/JPEG)
  • बाएं और दाएं हाथ के अंगूठे व उंगलियों के निशान (10kb-200kb, JPG/JPEG)
  • PwD/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) (50kb-300kb, PDF)
  • नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) (50kb-300kb, PDF)

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने या माता-पिता के ही ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करें। किसी कोचिंग सेंटर, साइबर कैफे या अन्य किसी व्यक्ति की संपर्क जानकारी न दें।

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की 4 कॉपी रखें

आवेदन की पुष्टि वाला पेज और शुल्क भुगतान का प्रमाण कम से कम 4 कॉपी में सुरक्षित रखें। इसके अलावा, एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी सेव करें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग कर सकें।

NEET 2025 एग्जाम डेट और मोड

  • परीक्षा 4 मई 2025 को ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित होगी।
  • परीक्षा का समय 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा।
  • NEET रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 14 जून 2025 है
  • NEET 2025 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें
  • अगर आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या हो तो NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें:

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

ई मेल आईडी: neetug2025@nta.ac.in

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर