
Who Owns Most Expensive House in Delhi: जब भी भारत के सबसे महंगे घरों की बात होती है, तो सबसे पहले मुंबई के एंटीलिया का नाम आता है। मुकेश अंबानी का ये आलीशान घर न सिर्फ उसकी कीमत बल्कि उसके शाही अंदाज के लिए भी चर्चा में रहता है। करीब 15,000 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस घर को भारत का सबसे महंगा घर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में सबसे महंगा घर किसके पास है? आपको जानकर हैरानी होगी कि ये किसी अंबानी, अडानी या बड़े बिजनेसमैन का नहीं।
देश की राजधानी दिल्ली का सबसे शानदार और कीमती बंगला रेनुका तलवार के नाम है। रेनुका, भारत की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी DLF के ऑनरेरी चेयरमैन केपी सिंह की बेटी हैं। उनके पति जीएस तलवार, DLF में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
रेनुका तलवार ने 2016 में दिल्ली के प्रथ्वीराज रोड पर स्थित एक बंगला खरीदा था। ये डील उन्होंने TDI इंफ्राटेक के एमडी कमल तनेजा से की थी, जिसकी कीमत थी 435 करोड़ रुपये। आज भी ये डील दिल्ली की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील मानी जाती है। इसका प्लॉट साइज 4,925 स्क्वायर मीटर है। बिल्टअप एरिया 1,189 स्क्वायर मीटर है। प्रति वर्ग मीटर कीमत करीब 8.8 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें- Success Story: मात्र 12000 रुपए और ढेर सारे सपने लेकर पहुंची अमेरिका, आज हैं 2 लाख करोड़ की कंपनी की CEO
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेनुका तलवार को DLF की अगली वारिस माना जाता है। कंपनी के कई बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्हें बिजनेस की रणनीति बनाने में खास दिलचस्पी है और वो DLF की स्ट्रेटेजिक टीम का हिस्सा हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 2,780 करोड़ रुपये आंकी गई है।
रेनुका तलवार का प्रथ्वीराज रोड वाला बंगला ही नहीं, उनके पिता केपी सिंह के नाम दो और शानदार बंगले हैं, जो डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित हैं। यानी इस परिवार का रुतबा दिल्ली की पॉश कॉलोनियों में साफ झलकता है।
ये भी पढ़ें- Success Story: भारत की सबसे अमीर महिला किसान नितुबेन पटेल, जानिए कैसे खड़ा किया 100 करोड़ का कृषि साम्राज्य
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi