
एजुकेशन डेस्क: मध्यप्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। एमपीबीएसई (MPBSE) ने दसवीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ घोषित किए हैं। स्टूडेंट अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट औऱ मार्क्स चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।
MP board 10th 12th result 2023: 10सवीं में 63.9 फीसदी और 12वीं में 55.28 फीसदी पास
एमपी बोर्ड 10वीं क्लास में इस साल कुल 63.29% स्टूडेंट्स को सफलता मिली है जबकि 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 55.28 फीसदी रहा है। इस बार तकरीबन 18 लाख स्टूडेंट्स हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए हैं।
MPBSE 10th 12th result direct link पर चेक करें रिजल्ट
MP board Result 2023: दसवीं में लड़कियां आगे
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है . इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। इस बार लड़कियों को पास प्रतिशत 66.47 रहा है. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 60.26 रहा है. इस बार 10वीं के एग्जाम में कुल 8,20,914 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें कुल 8,15,364 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. इनमें लड़कियों की संख्या 3,97,519 है और लड़कों की संंख्या 4,17,845 लड़के हैं. कुल लड़कों में से 2,51,739 पास हुए हैं और पास होने वाली लड़कियों का आंकड़ा 2,64,216 है।
download mbbse 10th 12th result 2023: 12वीं क्लास में लड़कियों ने बाजी मारी
इस बार एमपी बोर्ड 12वीं क्लास के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से थोड़ा आगे निकल गई हैं। 12वीं क्लास में 58.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 52 प्रतिशत लड़के इंटरमीडिएट में सफल हुए हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi