
MP Board 12th Result 2025 Pass Percentage: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों को जिसका इंतजार था, वो घड़ी अब खत्म हो गई है। इस बार कक्षा 12वीं में कुल 74.48% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और डिजीलॉकर (digilocker.gov.in) पर चेक किया जा सकता है। बता दें कि इस साल MP Board 12th Result 2025 में शानदार सुधार हुआ है। साल 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 64.49 प्रतिशत था, साल 2025 में 74.48 प्रतिशत है। यानि 9.99 प्रतिशत रिजल्ट बेहतर हुआ है।
इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 3,18,743 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला है। इसके अलावा सेकंड डिवीजन: 1,29,472 छात्र, थर्ड डिवीजन: 592 छात्र, पास डिवीजन: 0 है।
इस साल भी मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 159 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट में से 89 लड़कियां शामिल हैं। ये साफ संकेत है कि प्रदेश में बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच रही हैं।
इस साल एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 300341 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 299261 ने परीक्षा दी। इनमें से 213594 यानी 71.37 फीसदी पास हुए हैं। वहीं, 12वीं फाइनल परीक्षा के लिए 304061 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 303313 ने परीक्षा दी। कुल 235213 लड़कियां (77.55 फीसदी) परीक्षा में पास हुई हैं।
नरसिंहपुर जिला 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा। इसके बाद नीमच जिला का नंबर रहा। इन जिलों में छात्रों का पास प्रतिशत राज्य के औसत से कहीं बेहतर रहा।
MPBSE MP बोर्ड रिजल्ट 2025 में इस साल MP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में ये रहे टॉप 10 जिले-
12वीं में पिछली बार लड़कियों ने बाजी मारी थी। 68.43% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 60.55% रहा। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 64.49% रहा, जबकि प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट सिर्फ 22.46% रहा था।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi