MP Board 12th Topper 2025: सतना की प्रियल द्विवेदी बनीं 12वीं की टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Published : May 06, 2025, 11:00 AM ISTUpdated : May 06, 2025, 12:24 PM IST
MP Board Result 2025

सार

MPBSE MP Board Result 2025 12th Topper List: एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, सतना की प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप। लड़कियों ने मारी बाजी, 74.48% पास प्रतिशत। नरसिंहपुर रहा सबसे बेहतर प्रदर्शन वाला जिला।

MPBSE MP Board 2025 12th Topper List : मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित हो गया है। इस बार सतना जिले की होनहार छात्रा प्रियल द्विवेदी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ, वैसे ही टॉपरों की लिस्ट भी सामने आई जिसमें प्रियल द्विवेदी का नाम सबसे ऊपर रहा। आगे देखें एमपी बोर्ड 2025 स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट, लड़के और लड़कियों में कौन आगे, कौन सा जिला रहा सबसे बेस्ट परफॉर्मर, पूरी डिटेल।

MP Board कक्षा 12वीं के स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स लिस्ट 2025 (MP Board Class 12th Stream-Wise Toppers List 2025)

आर्ट्स: अंकुर यादव

साइंस के साथ मैथ्स: प्रियल द्विवेदी (जो ओवरऑल टॉपर भी हैं)

साइंस के साथ बायोलॉजी: गार्गी अग्रवाल

कॉमर्स: रिमझिम करोथिया

एग्रीकल्चर: हरिओम साहू।

12वीं की परीक्षा में कुल 74.48% विद्यार्थी पास, लड़कियां आगे (MP Board Class 12th Result Girls vs Boys)

इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 74.48% विद्यार्थी पास हुए हैं। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट लिस्ट में टोटल 159 छात्र-छात्राओं के नाम हैं, जिनमें 89 लड़कियां शामिल हैं। यह दिखाता है कि बेटियां लगातार मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रही हैं।

MP Board Class 12th Result 2025: नरसिंहपुर जिला बेस्ट परफॉर्मर

नरसिंहपुर जिला इस बार भी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला रहा है। यहां 10वीं और 12वीं दोनों में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसके बाद नीमच का नंबर आता है। MP बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद