
MP Board topper list 2024 class 12: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी 12वीं टॉपर बनी हैं। दोनों को 493 मार्क्स मिले हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज, 24 अप्रैल को शाम 4 बजे हुई। छात्र एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक सकते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी।
MP Board Result 2024: जयंत यादव बने आर्ट्स टॉपर
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में मैथ्स ग्रुप साइंस में अंशिका मिश्रा टॉपर बनी हैं उन्हें 493 मार्क्स मिले हैं। वह शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बोडाबाग की छात्रा हैं। और कॉमर्स में मुस्कान दांगी, 493 मार्क्स हासिल कर टॉपर बनी हैं। वह सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, सिरोंज, विदिशा की छात्रा हैं।आर्ट्स स्ट्रीम से सहारा पब्लिक एचएस स्कूल के जयंत यादव 12वीं टॉपर बने हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किये हैं।
MP Board Result 2024: पिछले साल 2023 में खंडवा की अनी जैन थी 12वीं टॉपर
पिछले साल 2023 में एमपी बोर्ड 12 परीक्षा में खण्डवा की अनी जैन, कॉमर्स स्ट्रीम से मध्यप्रदेश 12वीं टॉपर बनी थी। उन्होंने 500 में से कुल 482 मार्क्स, 96.4% स्कोर किये थे।
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं मैथ्स ग्रुप, साइंस टॉपर्स लिस्ट
रैंक - 1 - अंशिका मिश्रा, 493 मार्क्स, शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बोडाबाग
रैंक - 2 - अंकित चौबे, 491 मार्क्स, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर
रैंक 3 - गीता लोधी, 490 मार्क्स, शासकीय बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, नरसिंहपुर
रैंक 4 - कृति चौरसिया, 488 मार्क्स, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर्स लिस्ट
रैंक - 1 जयन्त यादव, 487 मार्क्स, सहारा पब्लिक उमावि , कालापीपल, शाजापुर
रैंक - 2 कुलदीप मेवाड़ा , 486 मार्क्स, सहारा पब्लिक उमावि , कालापीपल, शाजापुर
रैंक - 3 निशा भारती, 484 मार्क्स, श्री नरसिंह पब्लिक हाईस्कूल खेरी नाका नरसिंहपुर
रैंक - 4- चेतना कछवाहा, 483 मार्क्स, शा. जगन्नाथ बहु. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय , मंडला
रैंक - 5- दिव्या भीलवार, 482 मार्क्स, शा. उ. मा. उत्कृष्ठ विद्यालय क्र.1 , मुरार, ग्वालियर
रैंक - 5- अभिनीष कुमार त्रिपाठी, 482 मार्क्स, शा.मॉडल उ.मा.वि,,मझगवां, सतना
रैंक - 5- मुस्कान कुशराम , 482 मार्क्स, शा. जगन्नाथ बहु. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय , मंडला
रैंक - 5- शिवम सनोडिया, 482 मार्क्स, शा. बालक हा.से.स्कूल , चौरई, छिन्दवाड़ा
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस बायो ग्रुप टॉपर्स
रैंक 1- सना अंजुम खान, 487 मार्क्स, मिशन उमावि. छपारा, सिवनी
रैंक 2- प्रेक्षा राजपूत, 486 मार्क्स, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला
रैंक 3- मेहर कुरैशी, 485 मार्क्स, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 - विनय पांडे, 480 मार्क्स, शासकीय उ.मा.वि. पहाड़ी खेड़ा, पन्ना
रैंक 2 - प्रतीक्षा अहिरवार, 475 मार्क्स, शासकीय उ. मा. वि. तरीचरकलां, निवाड़ी
रैंक 3 - मयंक पटले, 474 मार्क्स, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी , बैहट , बालाघाट
रैंक 4- रानी यादव, 471 मार्क्स, शा. उ. मा. वि. क्र-1, शिवपुरी
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 - मुस्कान दांगी, 493 मार्क्स, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, सिरोंज, विदिशा
रैंक 2- गरिमा जैन, 482 मार्क्स, महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1, छतरपुर
रैंक 2 - गौरी जैसवाल, 482 मार्क्स, टैगोर व्ही. एन. हायर सकेंडरी स्कूल, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर
रैंक 2 - दिया कोटवानी, 482 मार्क्स, ज्ञान ज्योति ई. एम हायर सकेंडरी स्कूल, नैनपुर , मंडला
रैंक 3 - फाल्गुनी पवार , 481 मार्क्स, पिंक फ्लावर उ.मा.वि., नंदा नगर, इन्दौर
रैंक 4 -मुस्कान अवतानी,480 मार्क्स, आनंदराम टी. साहनी उ.मा.वि., बैरागढ़, भोपाल
रैंक 5 - गौतम बागरी, 479 मार्क्स, शा. सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर, भोपाल
रैंक 5 - अनादि कुसमारिया, 479 मार्क्स, भारत ज्योति उ.मा.वि, लालीपुर, मण्डला
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस स्ट्रीम टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 - नंदनी मलगम, 464 मार्क्स, शासकीय कन्या हायर सकेंडरी स्कूल, समनापुर, डिंडौरी -
रैंक 2 - श्री कृष्णा मिश्रा, 462 मार्क्स, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन
रैंक 3 - ऐश्वर्या चौबे, 460 मार्क्स, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन
MP Board 12th Result 2024 Direct Link
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 रोल नंबर से कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
ये भी पढ़ें
MP Board topper list 2024 class 10: अनुष्का अग्रवाल एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर, मिले 495 मार्क्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi