
MP Board District Wise Result 2025 Top 10 List: MPBSE यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 6 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सुबह 10 बजे जारी हुए रिजल्ट में इस बार एक बार फिर नरसिंहपुर जिले ने बाजी मार ली है। खास बात ये है कि साल 2024 में भी यही जिला टॉप पर था और 2025 में भी इसने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। आगे देखें MP Board Result 2025 District Wise टॉप 10 की लिस्ट।
रिजल्ट सामने आते ही साफ हो गया कि कौन-से जिले टॉप पर रहे और किसने अपनी पिछली रैंकिंग में सुधार किया। आइए जानते हैं इस बार 10वीं और 12वीं में किस जिले का रहा जलवा और किसने खुद को पिछले साल से बेहतर किया।
इस बार नरसिंहपुर ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2024 में जहां 81.53% छात्र पास हुए थे, वहीं 2025 में ये आंकड़ा 91.91% तक पहुंच गया।
2025 में टॉप 5 जिलों ने 10वीं में भी दमदार छलांग लगाई है। नरसिंहपुर का प्रदर्शन यहां भी सबसे शानदार रहा।
MP Board Result 2025 नतीजे दिखाते हैं कि अगर स्कूल, शिक्षक और छात्र एक दिशा में मेहनत करें, तो किसी भी जिले का रिजल्ट चमक सकता है। इस बार के टॉप जिलों ने ये साबित कर दिखाया है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi