Mumbai University Admission 2023 : यूजी कोर्स में एडमीशन के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहा देखें direct link

Published : Jun 19, 2023, 12:57 PM IST
mumbai admission

सार

Mumbai University Admission 2023: अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमीशन के लिए मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से कुछ कॉलेजों के लिए पहली मेरिट लिस्टी जारी कर दी गई है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। मुंबई विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट प्रोगाम्स में एजमीशन के लिए कुछ कॉलेजों के लिए यूनिवर्सिटी के लिए पहली मेरिट लिस्ट 2023 जारी की है। जिन कैंडिडेट्स ने मुंबई यूनिवर्सिटी में एडमीशन 2023 के लिए अप्लाई किया थाा, वे संबंधित कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर पहली मेरिट सूची देख सकेंगे।

मुंबई यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में कैडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन संख्या, स्कोर, क्वालिफाइंड मार्क्स, ज्वाइंट रैंक और आवंटित कॉलेज जैसे विवरण शामिल हैं। मेरिट सूची के साथ, विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए कट ऑफ भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें. DU UG Admission 2023: डीयू में यूजी प्रोग्राम में एडमीशन की होड़, अब तक इतने हजार ने किया अप्लाई

मुंबई यूनिवर्सिटी पहली मेरिट लिस्ट 2023 यहां चेक करें 

  • कैंडिडेट मुंबई यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
  • किसी स्पेशन प्रोग्राम के लिए पहली मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • लिस्ट में अपना नाम खोजें।
  • कॉलेज को रिपोर्ट करने के लिए होमपेज पर कट ऑफ और एडमीशन प्रोसेस देखें।

ये भी पढ़ें. Delhi University Enterance Exam 2023: यूजी-पीजी के लिए जल्द शुरू होगा एडमीशन प्रोसेस, लॉन्च होगा अलग-अलग CSAS पोर्टल

mumbai university first merit list 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 
मुंबई यूनिवर्सिटी की पहली काउंसलिंग के लिए कैंडिडेट्स को कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट्स साथ रखने जरूरी हैं। पहला तो पासपोर्स साइट फोटो की सॉफ्ट कॉपी जो रीसेंट में खिंचवाई हो। सिगनेचेर की सॉफ्ट कॉपी, कैंडिडेट का आधार कार्ड, एबीसी आईडी प्रूफ, कास्ट सर्टिफिकेट (यदि जरूरी हो), 10वीं क्लास (एसएससी) की मार्कशीट, 12वीं (एचएससी) की मार्कशीट, स्पेशली एबेल्ट सर्टिफिकेट (यदि जरूरी हो)। सभी डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन प्रोसेस 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट 27 जून तक फीस का पेमेंट कर सकेंगे। 

मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट 28 जून को घोषित की जाएगी। इसके साथ ही एमए भाषा विज्ञान के लिए एंट्रेंस एग्जाम जून के चौथे सप्ताह या जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और