NCVET Recruitment 2025: एग्जीक्यूटिव मेंबर पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, सैलरी 2.24 लाख तक

Published : Mar 05, 2025, 12:56 PM ISTUpdated : Mar 05, 2025, 01:00 PM IST
NCVET Recruitment 2025

सार

NCVET Recruitment 2025: NCVET एग्जीक्यूटिव मेंबर पदों पर भर्ती कर रहा है। 1.82 लाख से 2.24 लाख तक की मंथली सैलरी के साथ नौकरी पाने का शानदार मौका है। योग्य कैंडिडेट 28 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

NCVET Executive Member Recruitment 2025: अगर आप स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) ने एग्जीक्यूटिव मेंबर के पदों पर भर्ती का शानदार मौका दिया है। यह संस्था स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncvet.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2025, शाम 5:30 बजे तक है।

NCVET एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर सैलरी कितनी मिलेगी?

NCVET इस पद के लिए शानदार वेतन दे रहा है। चयनित उम्मीदवारों को 1,82,000 रुपये से 2,24,100 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को भारत सरकार में अपर सचिव (Additional Secretary) के बराबर सभी भत्ते मिलेंगे।

NCVET एग्जीक्यूटिव मेंबर भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resource Management), बिजनेस मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, स्किल डेवलपमेंट या हायर एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहले सरकारी सेवा में रह चुका है, तो वह तभी आवेदन कर सकता है, यदि उसने भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव या राज्य सरकार में समान पद संभाला हो।

NCVET एग्जीक्यूटिव मेंबर भर्ती: आयु सीमा और कार्यकाल

इस पद पर कार्यकाल 5 साल का होगा या फिर 65 साल की उम्र तक, जो भी पहले हो। आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 62 साल होनी चाहिए।

NCVET क्या है?

NCVET की स्थापना 5 दिसंबर 2018 को हुई थी। यह संस्थान देश में लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म स्किल ट्रेनिंग को रेगुलेट करने का काम करता है। यह संस्था नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) और नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी (NSDA) को मिलाकर बनाई गई है। अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर