
Women’s Day 2025 Date: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day Date) मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर की महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और अधिकारों को पहचानने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए खास माना जाता है। 2025 में इस दिन की थीम ‘Accelerate Action’ यानी ‘तेजी से बदलाव लाएं’ रखी गई है। इसका मतलब है कि अब केवल बातों से नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाकर महिलाओं के हक और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है।
महिला दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उन चुनौतियों पर बात करने का भी मौका है, जिनका सामना महिलाएं आज भी कर रही हैं। इस साल महिला दिवस की थीम (Women's Day 2025 Theme) ‘Accelerate Action’ हमें याद दिलाती है कि सिर्फ चर्चा से बदलाव नहीं आएगा, बल्कि हमें तेजी से ठोस कदम उठाने होंगे।
आर्थिक समानता: महिलाओं को आज भी पुरुषों की तुलना में कम वेतन और सीमित मौके मिलते हैं।
राजनीतिक भागीदारी: महिलाओं की सरकार और प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है।
लैंगिक भेदभाव: समाज में अब भी कई रूढ़िवादी सोच मौजूद हैं, जो महिलाओं की तरक्की में बाधा डालती हैं।
हिंसा और शोषण: घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और असुरक्षा जैसी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है।
इस दिन दुनियाभर में रैलियां, सेमिनार, भाषण और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। कई कंपनियां, सरकारी संस्थान और सामाजिक संगठन महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उनके सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
पिछले कुछ दशकों में महिलाओं ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अब भी लैंगिक समानता पूरी तरह से नहीं आई है। 2025 का महिला दिवस हमें याद दिलाता है कि अभी बहुत कुछ बदला जाना बाकी है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi