
NEET MDS 2024 Admit Card:नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, एनबीईएमएस 15 मार्च 2024 को एनईईटी एमडीएस 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार एनईईटी एमडीएस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET MDS 18 मार्च को सुबह 9 बजे से
NEET MDS 18 मार्च 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक दिन और एक सेशन में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 25% निगेटिव मार्किंग होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
नीट एमडीएस 2024 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
अयोग्य पाये गये कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड नहीं
परीक्षा के आयोजन से पहले अयोग्य पाए गए उम्मीदवारों को एनईईटी एमडीएस एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एनबीईएमएस वेबसाइट पर एडमिट कार्ड की उपलब्धता के संबंध में एसएमएस/ईमेल अलर्ट और वेबसाइट नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट/ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
जानिए पाकिस्तान में पीएम, राष्ट्रपति और सांसदों की कितनी है सैलरी
कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार? नए चुनाव आयुक्त को जानिए
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi