NEET PG 2025 एडमिट कार्ड जारी: यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 3 अगस्त को

Published : Jul 31, 2025, 10:40 AM ISTUpdated : Jul 31, 2025, 10:47 AM IST
NEET PG 2025 Admit Card Released

सार

NEET PG 2025 Admit Card Released: NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 अगस्त को होगी।

NEET PG 2025 Admit Card Link: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 31 जुलाई 2025 को NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने NEET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो अब आप NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। NEET PG Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी दिया गया है।

NEET PG Admit Card 2025 Direct Link to Download

कब है NEET PG परीक्षा 2025

इस साल की NEET PG परीक्षा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को होने जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। एडमिट कार्ड के साथ-साथ उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे परीक्षा का पैटर्न, सेंटर का पता और एग्जाम डे गाइडलाइंस भी मिलेंगी।

कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “Admit Card for NEET PG 2025” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब लॉग-इन पेज खुलेगा, जहां आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है।

NEET PG एडमिट कार्ड में ये जानकारियां होंगी

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री से जुड़ी हिदायतें
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • NBEMS द्वारा जारी एग्जाम डे गाइडलाइंस

MCC NEET UG Counselling 2025: कौन-कौन सी सीटों पर मिलेगा MBBS-BDS में एडमिशन, कितने राउंड होंगे?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां ध्यान से चेक कर लें। अगर एडमिट कार्ड से जुड़ा कोई सवाल या तकनीकी समस्या हो तो उम्मीदवार NBEMS की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क के लिए NBEMS हेल्पलाइन नंबर नंबर: 91-7996165333 है। संपर्क करने का समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।

NEET PG 2025 परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें

  • परीक्षा की तारीख: 3 अगस्त 2025 (रविवार)
  • समय: सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 बजे तक (सिंगल शिफ्ट)
  • कुल प्रश्न: 200 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन
  • प्रत्येक प्रश्न के विकल्प: 4

ये भी पढ़ें- NEET Counselling 2025: 550-600 स्कोर पर कौन से सरकारी कॉलेज में मिलेगी एमबीबीएस सीट, स्टेटवाइज कटऑफ

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?