NEET UG 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, Direct Link, इस दिन से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Published : Apr 24, 2024, 10:16 AM ISTUpdated : Apr 24, 2024, 10:18 AM IST
NEET UG 2024  city intimation slip link

सार

NEET UG 2024: नीट यूजी 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशयिल वेबसाइट - neet.ntaonline.in और exams.nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबरक की मदद से चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज, 24 अप्रैल को नीट यूजी 2024 एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। वैसे कैंडिडेट जिन्होंने नीट यूजी 2024 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन किया है वे अपना एग्जाम सिटी एनटीए की ऑफिशयिल वेबसाइट - neet.ntaonline.in और exams.nta.ac.in पर कर चेक कर सकते हैं। जारी ऑफिशियल एनटीए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 5 मई को 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी।

NEET UG 2024 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे चेक करें

  • सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक करने के लिए सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, NEET एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • इसके बाद NEET एग्जाम सिटी स्लिप दिख जायेगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।

NEET UG 2024 city intimation slip link

NEET UG 2024 के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट

इस साल NEET UG 2024 के लिए करीब 23 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 10 लाख से अधिक पुरुष छात्र, 13 लाख से अधिक महिलाएं और 24 कैंडिडेट थर्ड जेंडर के तहत रजिस्टर्ड हैं।

NEET UG 2024 एडमिट कार्ड

NEET UG 2024 एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in और Exams.nta.ac.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि यदि NEET UG एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट के डिटेल, फोटो या हस्ताक्षर के संबंध में कोई विसंगतियां हैं, तो तुरंत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करें। एनटीए की ओर से कहा गया है कि ऐसे कैंडिडेट के रिकॉर्ड में जरूरी सुधार किए जाएंगे।

NEET UG 2024 एग्जाम डेट

NEET UG 2024 एंट्रेंस टेस्ट 5 मई 2024 को एक शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयेाजित की जायेगी। परीक्षा के लिए देश में लगभग 571 शहरों में और भारत के बाहर 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

ये भी पढ़ें

MP board 10, 12 रिजल्ट 2024 आज 4 बजे, जानिए रोल नंबर से कैसे चेक करें

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल से, यहां चेक करें फीस समेत पूरी डिटेल

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CLAT 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: यहां देखें UG-PG एडमिशन की पूरी टाइमलाइन
Best Law Colleges in india: देखें देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज की लिस्ट, यहां एडमिशन मिलना मतलब करियर सेट