JIPMER 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, Direct Link से समय रहते सबमिट करें अपना फॉर्म

Published : Apr 23, 2024, 03:38 PM IST
JIPMER 2024 registration

सार

JIPMER 2024: संस्थान की ऑफिशियल समयसीमा के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो 23 अप्रैल, 2024 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अबतक फॉर्म सबमिट नहीं किया है समय रहते कर लें।

JIPMER 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में पोस्ट-डॉक्टरल फ़ेलोशिप (पीडीएफ) और पोस्ट-डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स (PDCC) जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 23 अप्रैल, 2024 को बंद हो जाएगी। संस्थान की ऑफिशियल समयसीमा के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो 23 अप्रैल, 2024 को शाम 4.00 बजे बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अबतक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है समय रहते कर लें।

JIPMER 2024 एग्जाम डेट

JIPMER 2024 परीक्षा देश के 8 शहरों में आयोजित की जाएगी। जिसमें बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली, पुडुचेरी और कोच्चि शामिल हैं। JIPMER 2024 एंट्रेंस एग्जाम 5 मई, 2024 को सुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। रिजल्ट 15 मई, 2024 तक आने की उम्मीद है। एकेडमिक सेशन की शुरुआत 1 जुलाई, 2024 से शुरू है।

JIPMER 2024 Direct link to apply

JIPMER 2024: आवेदन कैसे करें?

  • JIPMER की ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JIPMER 2024 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार अंतिम सबमिशन हो जाने के बाद, रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन मिल जायेगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए फाइनल पेज का प्रिंट आउट ले कर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल से, यहां चेक करें फीस समेत पूरी डिटेल

MP Board 5th, 8th Result Out: मध्य प्रदेश 5 वीं में 75.21% , 8वीं में 73.19% छात्र पास, Direct Link

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CLAT 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: यहां देखें UG-PG एडमिशन की पूरी टाइमलाइन
Best Law Colleges in india: देखें देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज की लिस्ट, यहां एडमिशन मिलना मतलब करियर सेट