NEET UG Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, जानिए कैसे करें चैलेंज

Published : Jun 05, 2025, 11:23 AM IST
NEET UG 2025 Answer Key objection last date

सार

NEET UG Answer Key 2025 Objection: NEET UG 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, 5 जून है। इच्छुक कैंडिडेट neet.nta.nic.in पर ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

NEET UG 2025 Answer Key Objection Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG Answer Key 2025 को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख घोषित कर दी है। जो उम्मीदवार NEET 2025 की आंसर की से असहमत हैं, उनके लिए अपनी आपत्ति दर्ज कराने का यह आखिरी मौका है। आज, यानी 5 जून 2025 की रात 11:50 बजे तक छात्र neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की पर चैलेंज कर सकते हैं। बता दें कि इस बार NEET UG परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के 500 से अधिक शहरों में स्थित 5,453 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में 22.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।

NEET UG Answer Key 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रोसेसिंग फीस कितनी है?

NEET UG Answer Key 2025 के हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को ₹200 प्रति क्वेश्चन का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा। अगर शुल्क जमा नहीं किया गया, तो आपत्ति को मान्य नहीं माना जाएगा।

NEET UG Answer Key 2025 Direct Link to Raise Objections

NEET UG Answer Key 2025 Direct Link

कैसे करें NEET Answer Key 2025 पर आपत्ति दर्ज?

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "NEET UG 2025 Answer Key Objection" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) डालें।
  • स्क्रीन पर आपकी आंसर की दिखेगी।
  • जिस उत्तर पर आपत्ति है, उस पर क्लिक करें।
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ₹200 फीस का भुगतान करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025: रूस और यूक्रेन नहीं, अब MBBS के लिए किर्गिस्तान बन रहा भारतीय छात्रों की पहली पसंद, जानिए क्यों

NEET UG 2025 Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के बाद क्या होगा?

NEET UG 2025 Answer Key पर छात्रों द्वारा की गई आपत्तियों की जांच एक विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न की उत्तर कुंजी को सुधार कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। रिजल्ट भी इसी फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा।

ये भी पढ़ें- NEET UG Result 2025 Date: इस तारीख तक हो सकती है घोषणा, स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये अहम जानकारियां

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर