
NEET UG 2025 Toppers List: अगर आपने NEET UG 2025 परीक्षा दी थी, तो अब इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज NEET UG 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में 22.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 66,000 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। NTA ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स, कैटेगरी वाइज आंकड़े, और महिला टॉपर्स की डिटेल्स भी जारी की हैं। इस बार 12 लाख से ज्यादा छात्र सफल रहे हैं।
इस साल की परीक्षा में राजस्थान से परीक्षा देने वाले महेश कुमार ने टॉप किया है। उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। यह रही NEET UG 2025 टॉपर्स की पूरी लिस्ट-
1 महेश कुमार
2 उत्कर्ष अवधिया
3 कृशांग जोशी
4 मृणाल किशोर झा
5 अविका अग्रवाल (महिला टॉपर)
6 जेनिल विनोदभाई भायानी
7 केशव मित्तल
8 झा भावना चिराग
9 हर्ष केदावत
10 आरव अग्रवाल
इस साल NEET UG में लड़कियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल कर महिला टॉपर्स में पहला स्थान पाया। महिला टॉपर्स की टॉप रैंकिंग इस प्रकार है-
रैंक 5- अविका अग्रवाल (जनरल कैटेगरी)
रैंक 12- आशी सिंह
रैंक 26- बढे सिद्धि मंजाबापू
रैंक 29- तनिषा
रैंक 31- ऊर्जा राजेश शाह
| श्रेणी | रजिस्टर्ड | उपस्थित | क्वालिफाई |
| OBC | 9,48,507 | 9,25,739 | 5,64,611 |
| SC | 3,33,646 | 3,22,538 | 1,68,873 |
| ST | 1,50,224 | 1,43,602 | 67,234 |
| General | 6,89,366 | 6,65,853 | 3,38,728 |
| EWS | 1,54,326 | 1,51,586 | 97,085 |
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi