NEST 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, परीक्षा 30 जून को, जानें आवेदन करने का तरीका, योग्यता और फीस

Published : Mar 30, 2024, 06:15 PM IST
NEST 2024 registration

सार

NEST 2024 रजिस्ट्रेशन आज, 30 मार्च, 2024 से शुरू है। परीक्षा 30 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Nestexam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NEST 2024 Registration: राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रीनिंग टेस्ट, एनईएसटी 2024 रजिस्ट्रेशन आज, 30 मार्च, 2024 से शुरू है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनईएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट Nestexam.in पर एक्टिव लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NEST 2024: आवेदन करने की लास्ट डेट

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2024 तक है। एडमिट कार्ड 15 जून, 2024 को जारी होगा और परीक्षा 30 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी।

NEST 2024: पात्रता मापदंड

जिन उम्मीदवारों ने 2022, 2023 में 12वीं कक्षा की परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण की है या जो 2024 में 12वीं कक्षा की परीक्षा या समकक्ष में शामिल होंगे, इंटीग्रेटेड NISER/CEBS प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पात्र माना जाएगा। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक (या समकक्ष ग्रेड)। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आवश्यकता 55% है। उम्मीदवारों का चयन NEST 2024 मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

NEST 2024: आवेदन कैसे करें

NEST 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • NEST की ऑफिशियल वेबसाइट Nestexam.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEST 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को डिटेल भरना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NEST 2024: आवेदन शुल्क

महिला उम्मीदवारों और एससी/एसटी/दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹700/- है। सामान्य/ओबीसी वर्ग के पुरुष/अन्य आवेदकों को शुल्क के रूप में ₹1400/- का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन पेमेंट क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/यूपीआई/नेट-बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एनईएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

जॉब स्कैम में फंसी महिला, पार्ट टाइम नौकरी लेकर ऐसे गंवाये लाखों रुपये

TCS में बीटेक, बीई कैंडिडेट्स के लिए नौकरी, सैलरी 11 लाख से ज्यादा

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर