Delhi School Result 2024: दिल्ली स्कूल कक्षा 5, 8, 9, 11 के रिजल्ट जारी, Direct Link से चेक करें

Published : Mar 30, 2024, 12:33 PM ISTUpdated : Mar 30, 2024, 12:36 PM IST
Delhi School Result 2024

सार

Delhi School Result 2024: दिल्ली स्कूल कक्षा 5,8, 9 और 11 के रिजल्ट edudel.nic.in पर घोषित कर दिये गये हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक आगे चेक करें।

Delhi School Result 2024 Out: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने कक्षा 5, 8, 9 और 11 के दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। परिणाम DoE की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को स्टूडेंट आईडी, क्लास, सेक्शन, जन्मतिथि, कैप्चा कोड की जरूरत पड़ेगी। बता दें ये परीक्षाएं पूरे दिल्ली में फरवरी-मार्च, 2024 में स्कूल लेवल पर आयोजित की गईं थीं।

कक्षा 3, 4, 6 और 7 के रिजल्ट पहले किये जा चुके हैं जारी

DoE ने 28 मार्च, 2024 को कक्षा 3, 4, 6 और 7 के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

दिल्ली कक्षा 5, 8, 9 और 11 रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Delhi School Result 2024 Direct Link

DoE दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें

  • DoE दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  • 2023-24 रिजल्ट पेज खोलें।
  • क्लास, सेक्शन का चयन करें।
  • छात्र आईडी, जन्म तिथि और प्रदर्शित कोड दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें

JEE Mains 2024 Admit Card: 1 अप्रैल को जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

AI एक्सपर्ट की जबरदस्त डिमांड, हाई सैलरी के साथ दर्जन भर नई नौकरियां

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर