
JEE Mains 2024 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए की ओर से सेशन 2 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे, वे एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से पेपर I और पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन्स सेशन 2 की परीक्षा पेपर I के लिए 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को और पेपर 2A (बी. आर्क), पेपर 2B (बी. प्लानिंग) और पेपर 2A के लिए 12 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।
दो शिफ्ट में परीक्षा
पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। पेपर 2 बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों) एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा- सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।
4 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन - 2024 सत्र 2 का एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे हॉल टिकट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
जेईई मेन्स 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
देश समेत विदेशों में भी एग्जाम सेंटर
जेईई मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा भारत के बाहर 22 शहरों सहित पूरे देश के लगभग 319 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2024 सेशन 2 के रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे।
जेईई मेन 2024 के सेशन 1 में 23 कैंडिडेट को 100 प्रतिशत स्कोर
बता दें कि जेईई मेन 2024 के सेशन 1 में, 23 कैंडिडेट ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। तेलंगाना में सबसे अधिक सात कैंडिडेट ने सबसे अधिक 100 प्रतिशत स्कोर किये, इसके बाद महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन कैंडिडेट 100 प्रतिश्त स्कोर करने में सफल रहे वहीं दिल्ली और हरियाणा में से प्रत्येक ने दो-दो, जबकि तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक कैंडिडेट ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किये।
ये भी पढ़ें
AI एक्सपर्ट की जबरदस्त डिमांड, हाई सैलरी के साथ दर्जन भर नई नौकरियां
क्रिकेटर बनना था माफिया कैसे बना मुख्तार अंसारी, जानिए कितनी की पढ़ाई
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi