एनएचपीसी लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियर भर्ती 2024, गेट स्कोर से होगी बहाली, चयन प्रक्रिया समेत डिटेल जानें

Published : Jan 06, 2024, 04:11 PM ISTUpdated : Jan 06, 2024, 04:15 PM IST
NHPC Limited Trainee Engineer Recruitment 2024

सार

गेट स्कोर के माध्यम से एनएचपीसी लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com के माध्यम से करें।

NHPC Limited Trainee Engineer Recruitment 2024: एनएचपीसी लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य उम्मीदवार एनएचपीसी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियानयम से संगठन में 98 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। भर्ती GATE 2022 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल आगे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

टीई (सिविल): 22 पद

टीई (इलेक्ट्रिकल): 17 पद

टीई (मैकेनिकल): 50 पद

ट्रेनी ऑफिसर (वित्त): 9 पद

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/बी.एससी. में पूर्णकालिक रेगुलर ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। (इंजीनियरिंग) न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से डिग्री।

चयन प्रक्रिया

ट्रेनी इंजीनियर (सिविल), ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) और ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए: उम्मीदवारों को GATE 2022 के संबंधित पेपर में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों (100 में से) के आधार पर योग्यता के अनुसार एनएचपीसी के साथ रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रोविजनली सेलेक्टेड उम्मीदवारों को प्रोविजनल बेस पर जॉब ऑफर लेटेर भेजा जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को GATE 2022 के संबंधित पेपर में योग्य होना चाहिए और वैध स्कोर प्राप्त करना चाहिए।

ट्रेनी ऑफिसर के लिए: सीए/सीएमए स्कोर और ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के आधार पर योग्यता के अनुसार एनएचपीसी के साथ रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

सिर्फ ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

केवल वे अभ्यर्थी जिनके पास GATE रजिस्ट्रेशन संख्या के साथ वैध GATE-2022 स्कोर है और वे अभ्यर्थी जिनके पास CA/CMA प्रमाणपत्र के साथ वैध CA/CMA स्कोर है, वे NHPC की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NHPC Limited Trainee Engineer Recruitment 2024 Detailed Notification Check Here

ये भी पढ़ें

भारतीय छात्रों को मुफ्त शिक्षा देते हैं ये 5 देश, कोर्स, यूनिवर्सिटी

यूपी पुलिस में 921 एसआई पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन कल से, जानें आवेदन का तरीका, डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी