
NICL Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों के लिए 274 रिक्तियां के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनआईसीएल भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल्स
यह भर्ती एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों के लिए 274 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
एनआईसीएल भर्ती 2024 आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2023 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एनआईसीएल भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी चरण - I: प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन और चरण - II: मुख्य परीक्षा ऑनलाइन।
एनआईसीएल भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है।
NICL Recruitment 2024 official notification here
एनआईसीएल भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन
ये भी पढ़ें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi