ओडिशा पुलिस में अब 2,030 पदों पर होगी भर्ती, SSB ने बढ़ाई वैकेंसी

Published : Oct 24, 2024, 01:05 PM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 05:06 PM IST
Odisha police constable recruitment 2024

सार

Odisha police constable recruitment 2024: ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल के 2030 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। 18 से 23 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार, जिन्होंने 10वीं पास की है और ओड़िया भाषा जानते हैं, आवेदन कर सकते हैं।

Odisha police constable recruitment 2024: यदि आप ओडिशा पुलिस में शामिल होना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए अब 2,030 पदों पर भर्ती होगी। पहले ये संख्या 1360 थी, लेकिन हाल ही में State Selection Board (SSB) Odisha Police ने 720 नई वैकेंसी जोड़ते हुए कुल पदों की संख्या बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी जानकारी odishapolice.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर थी, लेकिन पुजा की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए तारीख को बढ़ा दिया गया है। आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर, आवेदन की अंतिम तिथि के बाद फॉर्म में सुधार की सुविधा दी जाएगी।

महिला और ट्रांसजेंडर नहीं कर सकते आवेदन

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती में महिलाएं, ट्रांसजेंडर और PwBD (Persons with Benchmark Disability) वर्ग के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।

उम्र और योग्यता

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और उनके पास ओड़िया भाषा की जानकारी होनी जरूरी है।

शारीरिक और अन्य आवश्यकताएं

  • उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए, अच्छे चरित्र का और स्वस्थ होना चाहिए।
  • शारीरिक रूप से कोई विकृति नहीं होनी चाहिए और मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए।
  • आवेदक के एक से अधिक जीवित पति या पत्नी नहीं होने चाहिए, हालांकि कुछ व्यक्तिगत नियमों के आधार पर छूट दी जा सकती है।
  • ओड़िया भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBRE), शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।

परीक्षा का पैटर्न

  • परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा।
  • परीक्षा की समय सीमा दो घंटे की होगी।
  • गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी, जबकि छोड़े गए सवालों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें

डेंटल करियर की चमक छोड़कर, नवजोत सिमी ने चुनी IPS की चुनौती

करोड़ों की जॉब छोड़ की UPSC की तैयारी! बने टॉपर, कनिष्क कटारिया की प्रेरक कहानी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

जब सोनिया गांधी पहली बार इंदिरा गांधी से मिली, जानिए क्या हुआ था?
BPSC Incentive Scheme 2025 क्या है और किसे मिलेंगे 50000 रुपये? जानिए